Author: atulpradhan

बैंकॉक. स्टार भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन थाईलैंड ओपन के पहले दौर से बाहर हो गए जबकि मालविका बंसोड़, आकर्षि कश्यप और उन्नति हुड्डा इस 4,75,000 डॉलर इनामी सुपर 500 टूर्नामेंट में कड़े मुकाबले जीतकर महिला एकल के दूसरे दौर में पहुंच गईं . विश्व रैंकिंग में 10वें स्थान के साथ त्रीशा जॉली और गायत्री गोपीचंद भारत की शीर्ष खिलाड़ी हैं और इस महिला युगल जोड़ी ने अपने अभियान की शुरुआत जीत के साथ करते हुए ओंग शी और सी टिंग की मलेशिया की जोड़ी को 21 . 15, 21 . 13 से हराकर दूसरे दौर में जगह बनाई. भारत…

Read More

रियाद. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को खाड़ी नेताओं से कहा कि वह ईरान के परमाणु कार्यक्रम को बंद करने के लिए उसके साथ तत्काल “समझौता करना” चाहते हैं, लेकिन किसी भी संभावित समझौते के हिस्से के रूप में तेहरान को पूरे क्षेत्र में ‘छद्म’ समूहों को अपना समर्थन बंद करना होगा. सऊदी अरब की राजधानी में युवराज मोहम्मद बिन सलमान द्वारा आयोजित खाड़ी सहयोग परिषद के नेताओं की बैठक में ट्रंप ने कहा,” ईरान को “आतंकवाद को प्रायोजित करना बंद करना होगा, अपने रक्तरंजित छद्म युद्धों को रोकना होगा, तथा परमाणु हथियार बनाने के प्रयासों को स्थायी रूप…

Read More

भुवनेश्वर: ओडिशा के गंजम जिले में आॅटो रिक्शा के पलट जाने से दो महिलाओं की मौत हो गई और 14 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना कोटिनाडा क्षेत्र में भेटनई-बदाखोली मार्ग पर उस समय हुई जब मंगलवार रात वाहन में सवार होकर 20 लोग एक धार्मिक समारोह में भाग लेने के बाद लौट रहे थे। पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान भेटनाई गांव निवासी गायत्री गौड़ा (25) और सरोजिनी साहू (50) के रूप में की गई है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि घायलों में से सात को…

Read More

रियाद: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को सीरिया के अंतरिम राष्ट्रपति अहमद अल-शरा से मुलाकात की। दोनों देशों के नेताओं के बीच 25 साल में यह पहली मुलाकात है। इससे पहले सीरिया के राष्ट्रपति रहे हाफिज अल असद ने 2000 में जिनेवा में तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति बिल ंिक्लटन से मुलाकात की थी। ट्रंप ने खाड़ी सहयोग परिषद के नेताओं के साथ हुई बैठक के इतर शरा से मुलाकात की। यह मुलाकात सीरिया के लिए एक बड़े घटनाक्रम का प्रतीक है, जो असद परिवार के 50 साल से अधिक समय के कठोर शासन के बाद उबरने की कोशिश कर…

Read More

दीर अल-बलाह: उत्तरी गाजा में मंगलवार रात और बुधवार तड़के घरों पर हुए इजराइल के सिलसिलेवार हवाई हमलों में कम से कम 22 बच्चों की मौत हो गई। स्थानीय अस्पतालों यह जानकारी दी। जबालिया में इंडोनेशियन अस्पताल ने बताया कि हमलों में कम से कम 48 लोगों की मौत हुई है। ये हमले अमेरिका की मध्यस्थता से हुए समझौते के तहत हमास द्वारा एक इजराइली-अमेरिकी बंधक को रिहा किए जाने के एक दिन बाद हुए हैं। इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने मंगलवार को कहा था कि इजराइल द्वारा गाजा में युद्ध रोकने का कोई सवाल ही नहीं उठता। नेतन्याहू…

Read More

नयी दिल्ली: प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान और सेना के तीनों अंगों के प्रमुखों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को बुधवार को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ संबंधी जानकारी दी। भारत ने 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के जवाब में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत छह और सात मई की दरमियानी रात पाकिस्तान में आतंकवादी ठिकानों पर सटीक हमले किए। पहलगाम में हुए हमले में 26 लोग मारे गए थे। राष्ट्रपति भवन ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल अनिल चौहान, थलसेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी, वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल ए. पी. ंिसह एवं नौसेना प्रमुख एडमिरल…

Read More

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कहा कि यह तय है कि भारत की तरफ जो भी उंगली उठाएगा और बहन-बेटियों के सम्मान के विरुद्ध सुरक्षा में सेंध लगाने का कार्य करेगा, उसके जनाजे में कोई रोने वाला भी नहीं मिलेगा। राज्य की राजधानी लखनऊ में भारत शौर्य तिरंगा यात्रा को लेकर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘हमारों जवानों के कारण भारत ने पाकिस्तान के हौसले पस्त किए। दुनिया ने पाकिस्तान व उसके आकाओं के बेशर्मी भरे उस चेहरे को भी देखा, जिसमें आतंकियों के जनाजे में वहां के नेता व सैन्य अधिकारी भी शामिल…

Read More

रायपुर: छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बादल चुका है। बारिश और गरम चमक की गतिविधि कम हो गई है। हालांकि मौसम बदलने के बाद कई जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश हो रही है। कई जगहों पर बिजली गिर रही है। अगले पांच दिनों तक प्रदेश के दक्षिण भागों में हल्की मध्यम बारिश हो सकती है। मेघ गर्जन और आंधी चलने की संभावना है। साथ ही कई जिलों में बादल छाए रहने की संभावना है। आज बुधवार को प्रदेश में मौसम साफ रहेगा। कुछ हिस्सों में हल्की मध्यम बारिश के आसार हैं। प्रदेश में सबसे गर्म रायपुर रहा है।…

Read More

नयी दिल्ली: पाकिस्तान ने 23 अप्रैल को पंजाब में अटारी सीमा पर रेंजर्स की ओर से पकड़े गए बीएसएफ जवान पूर्णम शॉ को भारत को सौंप दिया है। वाघा-अटारी बॉर्डर से उन्होंने अपने देश में कदम रखा। दरअसल, पंजाब के फिरोजपुर सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) को गलती से पार करने के बाद पाकिस्तानी रेंजर्स ने सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक जवान को पकड़ लिया था। मामला 23 अप्रैल का है। जवान की पहचान 182वीं बीएसएफ बटालियन के कॉन्स्टेबल पूर्णम कुमार शॉ के रूप में हुई थी। वह भारत-पाकिस्तान सीमा के पास खेत के पास ड्यूटी पर थे। नियमित…

Read More

नई दिल्ली: ऑपरेशन सिंदूर’ से पाकिस्तान और उसकी पनाह में पल रहे आतंकियों को सबक सिखाने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को पंजाब में आदमपुर एयरबेस पहुंचे। यहां उन्होंने सेना के जवानों से मुलाकात की। बताया गया कि आज सुबह-सुबह प्रधानमंत्री मोदी आदमपुर एयरबेस पहुंचे। उन्होंने वायु सेना के बहादुर जवानों से बातचीत भी की। इस दौरान वायुसेना के जवानों ने मौजूदा हालात के बारे में जानकारी दी। दौरे की कई तस्वीरें सामने आई हैं। इसमें एक तस्वीर में पीएम मोदी के पीछे भारतीय लड़ाकू विमान की तस्वीर दिखाई दे रही है और उसके ऊपर लिखा है- क्यों दुश्मनों…

Read More