Author: atulpradhan

अमृतसर: पंजाब के मजीठा विधानसभा क्षेत्र के गांवों भंगाली, धरीएवाल और मराडी कलां में जहरीली शराब ने तांडव मचा दिया। जहरीली शराब पीने से 14 लोगों की मौत हो गई। हादसा सोमवार देर रात हुआ। 14 लोगों की माैत से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। यह पंजाब में तीन साल में चौथी बड़ी जहरीली शराब त्रासदी है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज मजीठा का दाैरा करेंगे। मान ने इस हादसे पर कहा कि मजीठा के आस पास के गांवों में जहरीली शराब पीने से कई लोगों की मौत की दुखद खबर मिली है। मासूम लोगों के इन हत्यारों…

Read More

नयी दिल्ली. पाकिस्तान के कुछ हिस्सों में सोमवार को 4.6 तीव्रता का भूकंप आया, जिसका केंद्र वहां के पंजाब प्रांत में भूगर्भीय ‘फॉल्टलाइन’ के पास था. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) के निदेशक ओ पी मिश्रा ने यह जानकारी दी. एनसीएस के निदेशक ने कहा कि भूकंप पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में पीर जोंगल के पास दोपहर 1:26 बजे (भारतीय समयानुसार) आया. सोमवार का भूकंप तीन दिनों के अंतराल में पाकिस्तान में आया तीसरा भूकंप था, जिसके बाद सोशल मीडिया पर यह दावा किया जाने लगा कि पड़ोसी देश में कुछ ”असामान्य गतिविधि” हो रही है. मिश्रा ने कहा कि…

Read More

वाशिंगटन. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को अपना यह दावा दोहराया कि उनके प्रशासन ने भारत और पाकिस्तान से यह कहकर दोनों दक्षिण एशियाई पड़ोसी देशों के बीच ”परमाणु संघर्ष” रोक दिया कि अगर वे संघर्षविराम करते हैं, तो अमेरिका उनके साथ “बहुत सारा व्यापार” करेगा. ट्रंप ने व्हाइट हाउस में संवाददाता सम्मेलन की शुरुआत में कहा, ”शनिवार को मेरे प्रशासन ने भारत और पाकिस्तान के बीच पूर्ण और तत्काल संघर्षविराम कराने में मदद की. मुझे लगता है कि यह एक स्थायी संघर्षविराम होगा, जिससे दो ऐसे राष्ट्रों के बीच खतरनाक संघर्ष समाप्त होगा, जिनके पास बहुत सारे परमाणु…

Read More

मुंबई. भारत और पाकिस्तान के बीच एक दूसरे के खिलाफ सैन्य कार्रवाई रोकने पर बनी सहमति के बाद भी, भारत सरकार की वेबसाइट को पड़ोसी देश के साथ-साथ बांग्लादेश और पश्चिम एशियाई देशों से साइबर हमलों का सामना करना पड़ रहा है. महाराष्ट्र के साइबर अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकी हमले के बाद 15 लाख साइबर हमले किए गए, लेकिन केवल 150 ही सफल हुए. महाराष्ट्र साइबर के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए उन दावों को खारिज कर दिया कि हैकर ने मुंबई के छत्रपति…

Read More

रायपुर/नयी दिल्ली. छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले में रविवार देर रात हुए सड़क हादसे में नौ महिलाओं समेत 13 लोगों की मौत हो गई तथा 11 अन्य लोग घायल हो गए. पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी. राज्य के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने घटना पर दुख जताया है तथा मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता की घोषणा की. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में खरोरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत सारागांव के करीब एक ट्रेलर और एक मालवाहक वाहन के बीच हुई टक्कर में 13 लोगों की मौत हो गई है तथा 11 अन्य लोग घायल…

Read More

रायपुर. श्री सत्य साईं बाबा ने सबसे प्रेम और सबकी सेवा करने का संदेश दिया है. बाबा के बताए मार्ग पर चलकर श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल द्वारा अब तक 36 हजार से अधिक हार्ट सर्जरी की जा चुकी है. बच्चों की निःशुल्क हार्ट सर्जरी कर संस्थान ने सेवा परमो धर्म: के आदर्श को प्रस्तुत किया है. अस्पताल ने हजारों बच्चों को नया जीवन दिया है. किसी को जीवनदान देना पुण्य का काम है. उप मुख्यमंत्री साव ने नवा रायपुर स्थित श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल में अंतरराष्ट्रीय नर्सिंग दिवस पर आज आयोजित कार्यक्रम में ये बातें कहीं. उप मुख्यमंत्री अरुण…

Read More

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में प्रदेश के सिंचाई ढांचे को सशक्त बनाने के उद्देश्य से जल संसाधन विभाग के कार्यों की गहन समीक्षा की. उन्होंने कहा कि प्रदेश के मौजूदा सिंचाई परियोजनाओं के रखरखाव और मरम्मत पर विशेष ध्यान दिया जाए. मुख्यमंत्री साय ने वरिष्ठ विभागीय अधिकारियों को नियमित रूप से फील्ड विजिट करने के निर्देश दिए और जल अपव्यय रोकने के साथ ही जल का अधिक से अधिक उपयोग कृषि कार्यों में हो, यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. मुख्यमंत्री साय ने प्रदेश के सभी बांधों की जल भराव क्षमता, वर्तमान सिंचाई स्थिति और…

Read More

नयी दिल्ली. भारतीय वायु सेना ने सोमवार को कहा कि उसके सभी सैन्य अड्डे और प्रणालियां लगातार एवं पूरी तरह से चालू हैं तथा जरूरत पड़ने पर किसी भी मिशन को अंजाम देने के लिए तैयार हैं. वायु संचालन महानिदेशक एयर मार्शल ए के भारती ने कहा कि भारतीय सेना की लड़ाई आतंकवादियों और उनके सहायक ढांचे से है, लेकिन यह ”दुखद” है कि पाकिस्तानी सेना ने आतंकवादियों के पक्ष में लड़ने का फैसला किया. उन्होंने कहा, ”हमने यह भी दोहराया है कि हमारी लड़ाई आतंकवादियों और उनके मददगार ढांचे के साथ है. हालांकि, यह दुख की बात है कि…

Read More

चंडीगढ़. पंजाब के अमृतसर और होशियारपुर जिलों में सोमवार को एहतियाती ‘ब्लैकआउट’ उपाय लागू किए गए.अधिकारियों ने बताया कि जालंधर के कुछ इलाकों में बिजली आपूर्ति भी बंद कर दी गई है. जालंधर के उपायुक्त हिमांशु अग्रवाल ने रात 9:15 बजे एक संदेश में कहा, ”एहतियाती उपाय के तौर पर, सुरनासी के आसपास के कुछ इलाकों में लाइट बंद कर दी गई है, क्योंकि ड्रोन देखे जाने की सूचना मिली है. हम उनकी पुष्टि कर रहे हैं. अभी तक कोई (पूर्ण) ब्लैकआउट लागू नहीं है. चिंता की कोई बात नहीं है, जैसा कि सशस्त्र बलों के अधिकारियों ने पुष्टि की…

Read More

नयी दिल्ली. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व की सराहना की और कहा कि उन्होंने अपने संबोधन में आतंकवाद के खिलाफ भारत की नीति को पूरी दुनिया के सामने बड़ी स्पष्टता और दृढ़ता के साथ पेश किया तथा ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के उदाहरण के जरिये ‘भारत के दुश्मनों’ के लिए एक लक्ष्मण रेखा तय कर दी. भाजपा ने कहा कि प्रधानमंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि अगर पाकिस्तान के साथ कोई बातचीत होगी तो वह केवल आतंकवाद और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) के मुद्दे पर होगी. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने…

Read More