लेखक: atulpradhan

 गरियाबंद  देवभोग के आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल में संचालित इकलौते जूनियर एयर विंग एनसीसी कैडेट कोर के बीच पहुंचे विधायक जनक ध्रुव ने शनिवार सुबह कैडेट्स के साथ करीब दो घंटे बिताए. ड्रिल देखकर अपने पुराने दिन याद करते हुए उन्होंने कैडेट्स से संवाद किया और उनकी समस्याओं को सुना. उड़ान प्रशिक्षण के लिए उपकरणों की कमी जानने पर विधायक ने ड्रोन खरीदी के लिए 1 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की, जिसे सुनकर कैडेट्स ने उनका अभिवादन किया. विधायक ने जमीन पर बैठकर छात्रों के साथ किया नाश्ताविधायक ध्रुव आज सुबह नगर…

Read More

रायपुर नरहरपुर में आयोजित ठाकुर जोहारनी कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री: क्षेत्रवासियों को दी विभिन्न सौगातनरहरपुर में आयोजित ठाकुर जोहारनी कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री: क्षेत्रवासियों को दी विभिन्न सौगातनरहरपुर में आयोजित ठाकुर जोहारनी कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री: क्षेत्रवासियों को दी विभिन्न सौगात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज कांकेर जिले के नरहरपुर में आदिवासी समाज द्वारा आयोजित ठाकुर जोहारनी कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर उनके साथ झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री साय ने ठाकुर जोहारनी कार्यक्रम में आदिवासी समाज के ईष्ट आराध्य देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली…

Read More

नयी दिल्ली: वक्फ संशोधन अधिनियम 2025 के कुछ अहम प्रावधानों पर उच्चतम न्यायालय द्वारा अंतरिम रोक लगाए जाने का मुस्लिम संगठन जमीयत उलेमा-ए-ंिहद (एएम) और आॅल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (एआईएमपीएलबी) समेत कई संगठनों और धर्मगुरुओं ने सोमवार को स्वागत किया। शीर्ष अदालत में इस विवादित अधिनियम को चुनौती देने वाली जमीयत के प्रमुख मौलाना अरशद मदनी ने कहा कि उनका संगठन इस ‘काले कानून’ के ख़त्म होने तक ‘अपनी क़ानूनी और लोकतांत्रिक जद्दोजहद को जारी रखेगा। वहीं, आॅल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड ने कहा कि उसे अदालतों पर पूरा भरोसा है और इंसाफ मिलने की उम्मीद है।…

Read More

रायपुर, छत्तीसगढ़ राज्य न्यायिक अकादमी द्वारा बस्तर संभाग के न्यायिक अधिकारियों के लिए एक दिवसीय संभागीय न्यायिक सेमिनार का आयोजन प्रेरणा हॉल, कलेक्टरेट भवन, जगदलपुर में किया गया। इस सेमिनार में बस्तर संभाग के चार जिलों जगदलपुर, कांकेर, दंतेवाड़ा, कोंडागांव के 43 न्यायिक अधिकारियों ने भाग लिया। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश श्री रमेश सिन्हा एवं मुख्य संरक्षक, छत्तीसगढ़ राज्य न्यायिक अकादमी ने वर्चुअल माध्यम से सत्र का उद्घाटन किया। सेमिनार में श्री अमितेंद्र किशोर प्रसाद, न्यायाधीश, छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, पोर्टफोलियो न्यायाधीश, जिला कांकेर की भी गरिमामयी उपस्थिति रही। मुख्य न्यायाधीश ने बस्तर संभाग के न्यायिक अधिकारियों को संबोधित…

Read More

नयी दिल्ली: अभिनेता पवन कल्याण ने अपनी आगामी फिल्म ‘उस्ताद भगत सिंह’ की शूटिंग पूरी कर ली है। हरिश शंकर द्वारा निर्देशित इस फिल्म में कल्याण के साथ राशि खन्ना और श्रीलीला भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। कहानी एक भारतीय पुलिस (आईपीएस) अधिकारी और उसकी बेटी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने पुराने दुश्मनों द्वारा परिवार की हत्या के बाद अपनी मौत का नाटक करते हैं। राशि खन्ना ने शनिवार शाम अपने ‘इंस्टाग्राम’ हैंडल पर अभिनेता (पवन कल्याण) के साथ सेट पर ली गई एक सेल्फी साझा की। उन्होंने पवन कल्याण के साथ काम करने के अनुभव को एक सम्मान…

Read More

दुबई: भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें और अंतिम टेस्ट में शानदार प्रदर्शन के लिए सोमवार को अगस्त महीने का आईसीसी का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। आयरलैंड की महिला खिलाड़ी ओर्ला प्रेंडरगैस्ट को भी सिराज के साथ महीने का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। सिराज ने इंग्लैंड के खिलाफ ओवल में खेले गए पांचवें टेस्ट मैच के अंतिम दिन शानदार प्रदर्शन किया जिससे भारत ने यह मैच छह रन से जीत कर श्रृंखला बराबर कराई। इस भारतीय तेज गेंदबाज ने कहा, ‘‘आईसीसी का महीने का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना जाना मेरे लिए विशेष सम्मान की बात है।…

Read More

गरियाबंद महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले की निवासी जानसी उर्फ वछेला मटामी ने माओवादी संगठन को अलविदा कहकर गरियाबंद पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया. वे 8 लाख रूपए की ईनामी माओवादी थी. पुलिस के मुताबिक जानसी ने माओवादियों की खोखली विचारधारा, निर्दोष ग्रामीणों पर अत्याचार और संगठन के भीतर छोटे कैडरों के शोषण से तंग आकर यह कदम उठाया. पुलिस के मुताबिक जानसी का माओवादी संगठन से लंबा जुड़ाव रहा. 2005 में जनमिलिशिया सदस्य के रूप में शुरुआत करने वाली जानसी को 2006 में माओवादी कमांडर रनिता ने संगठन में भर्ती किया. इसके बाद उन्होंने विभिन्न भूमिकाओं में काम किया,…

Read More

नयी दिल्ली: आयकर रिटर्न (आईटीआर) दाखिल करने की अंतिम तारीख होने का कारण कर विभाग के पोर्टल पर सोमवार को बड़ी संख्या में लोगों ने लॉगइन किया। इस कारण उपयोगकर्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ा और उन्होंने सोशल मीडिया पर गड़बड़ियों की शिकायत की। बड़ी संख्या में इंटरनेट उपयोगकर्ताओं ने आईटीआर दाखिल करने की समयसीमा 15 सितंबर से आगे बढ़ाने की मांग की। दूसरी ओर विभाग ने कहा कि पोर्टल ठीक से काम कर रहा है और व्यक्तियों, एचयूएफ और उन लोगों द्वारा आयकर रिटर्न (आईटीआर) दाखिल करने की समयसीमा बढ़ाने का कोई संकेत नहीं दिया, जिन्हें वित्त वर्ष…

Read More

रायपुरराजधानी रायपुर में ‘स्ट्रेंजर हाउस पार्टी’ यानी कि ‘न्यूड पार्टी’ का पोस्टर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा था. यह पार्टी अपरिचित क्लब द्वारा 21 सितंबर को भाठागांव स्थित एसएस फार्म हाउस में आयोजित की जाने वाली थी. जिसमें युवाओं को अपनी शराब खुद लाने तक की अनुमति दी गई थी. हालांकि, आयोजन से पहले ही बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 7 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. 21 सितंबर को होने वाली थी पार्टी गिरफ्तार आरोपियों में पार्टी आयोजक, फार्म हाउस मालिक से लेकर सोशल मीडिया और डिजिटल प्रमोटर तक शामिल हैं. जानकारी के अनुसार 12 सितंबर…

Read More

काठमांडू: नेपाल के राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने कार्यवाहक प्रधानमंत्री सुशीला कार्की की ओर से नियुक्त तीन मंत्रियों को पद की शपथ दिलाई। देश की पहली महिला प्रधानमंत्री कार्की (73) ने रविवार को पदभार संभाला था। उन्होंने उसी दिन कुलमन घींिसग, रामेश्वर खनाल और ओम प्रकाश आर्यल को अपने मंत्रिमंडल में शामिल किया था। तीन मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह यहां महाराजगंज क्षेत्र में शीतल निवास स्थित राष्ट्रपति कार्यालय में आयोजित किया गया। पूर्व वित्त सचिव खनल को वित्त मंत्री के रूप में शपथ दिलाई गई है, जबकि नेपाल विद्युत प्राधिकरण के पूर्व प्रबंध निदेशक घींिसग ने तीन विभागों ऊर्जा, जल…

Read More