प्रमुख राष्ट्रवाणी
What's Hot
- नवा रायपुर में भारत-ज़िम्बाब्वे महिला टी-20 सीरीज़ की तैयारियां पूरी
- Raigarh College Professor Kidnapping: छत्तीसगढ़ में कॉलेज के प्रोफेसर का अपहरण.. आँखों में पट्टी बांधा, मारपीट की और खाते में डलवाये 90 हजार रुपये.. ऐसे मिला लोकेशन – राष्ट्रवाणी
- स्मार्ट टीवी से लेकर डैशकैम और एडवांस वाई-फाई राउटर की कर सकते हैं खरीदारी, फेस्टिव सेल में मिलेंगे दमदार ऑफर – राष्ट्रवाणी
- 6,000 mAh बैटरी वाले Redmi के नए 5G फोन की सेल शुरू, MediaTek प्रोसेसर और 6.9-इंच डिस्प्ले भी – राष्ट्रवाणी
- एआई से शॉपिंग में मिलेगी मदद, लेकिन आंख मूंदकर भरोसा पड़ सकता है भारी; इन बातों का रखें ध्यान – राष्ट्रवाणी
- 23 साल में इतना बदल गया है ‘कल हो ना हो’ का DJ फ्रैंकी, एक्टिंग छोड़ रणबीर कपूर-राम चरण को देता है ट्रेनिंग – राष्ट्रवाणी
- एयरहोस्टेस पर आया दिल, रामानंद सागर के साथ किया ‘कुत्ते’ वाला ‘मजाक’; नवाबी एक्टर राजकुमार के दिलचस्प किस्से – राष्ट्रवाणी
- फिल्में करने की ‘शक्तिमान’ फेम Mukesh Khanna ने बताई तीन शर्तें, बोले- ’25 फिल्मों के ऑफर ठुकरा चुका हूं’ – राष्ट्रवाणी
लेखक: atulpradhan
दुर्ग। भिलाई में रविवार को एक दर्दनाक घटना ने हर किसी को झकझोर दिया। भिलाई नगर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 5 पर एक बुजुर्ग ने चलती ट्रेन के सामने कूदकर अपनी जान दे दी, जिससे अफरा-तफरी मच गई।ट्रेन गुजरने के बाद वहां मौजूद यात्रियों को घटना की जानकारी हुई। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना जीआरपी पुलिस को दी गई।सूचना मिलते ही जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस शव का पंचनामा कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।
रायपुर नई ब्रॉडगेज रेल लाइन पर राजधानी रायपुर से नवा रायपुर अटल नगर, अभनपुर होते हुए अब मेमू ट्रेनें 18 सितंबर से राजिम तक चलेंगी. रेलवे ने राजिम-रायपुर मेमू ट्रेन सेवा को मंजूरी दे दी है. वहीं, रेलवे द्वारा मेमू ट्रेन सेवा की समय-सारिणी भी जारी कर दी गई है. रायपुर-राजिम मेमू ट्रेन सेवा का वाणिज्यिक ठहराव मंदिरहसौद, सीबीडी, केन्द्री, अभनपुर, मानिकचौरी व राजिम में होगा. रायपुर रेल मंडल के अपर मंडल रेल प्रबंधक बजरंग अग्रवाल व वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अवधेश कुमार त्रिवेदी ने शनिवार को राजिम स्टेशन पर राजिम रायपुर के बीच 18 सितंबर से रेल सेवा शुभारंभ…
कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर में केंद्रीय गृहमंत्री के वीडियो से छेड़छाड़ कर गलत तरीके से सोशल मीडिया में डाले जाने को लेकर विवाद गहरा गया है. शिकायत के 24 घण्टे के भीतर कार्यवाही नहीं होने से भाजपा कार्यकर्ता भड़क गए. सांसद भी रात में थाना पहुंच कार्यवाही की मांग करने लगे. मामला इतना बढ़ गया कि थाना में बैठ भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.दरअसल पूरा मामला केंद्रीय गृहमंत्री के वीडियो को छेड़छाड़ कर गलत तरीके से सोशल मीडिया में डाले जाने को लेकर है. कांग्रेस नेता ने अपने फेसबुक वॉल में वीडियो को अपलोड किया है.…
इंदौर. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत ने रविवार को कहा कि पारंपरिक दर्शन पर श्रद्धा रखने की बदौलत देश सबकी भविष्यवाणियां झूठी साबित करके लगातार आगे बढ़ रहा है. उन्होंने कहा कि भारत के 3,000 वर्षों तक दुनिया का सिरमौर रहने के दौरान विश्व में कोई कलह नहीं थी. भागवत ने यह भी कहा कि ब्रिटेन के तत्कालीन प्रधानमंत्री विंस्टन र्चिचल ने एक बार कहा था कि भारत ब्रितानी शासन से स्वतंत्र होने पर एक नहीं रह पाएगा और बंट जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ और जो कभी बंट गया है, “हम वह भी फिर से मिला…
जगरेब. विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में भारत के अभियान को रविवार को बड़ा झटका लगा जब पेरिस ओलंपिक के कांस्य पदक विजेता अमन सहरावत को अधिक वजन पाए जाने के बाद अयोग्य घोषित कर दिया गया और दीपक पूनिया के साथ दो अन्य पहलवान भी बाहर हो गए. 57 किग्रा पुरुष फ्रीस्टाइल वर्ग में प्रतिस्पर्धा कर रहे अमन का वजन आधिकारिक वजन के दौरान 1.7 किग्रा अधिक पाया गया और उन्हें मैट पर जाने से पहले ही हटना पड़ा. इससे उनकी चुनौती बिना किसी मुकाबले के खत्म हो गई. वहीं गैर ओलंपिक 92 किग्रा भार वर्ग में प्रतिस्पर्धा कर रहे 2019…
प्रयागराज. इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने एक मामले में कहा है कि लंबे समय तक आपसी सहमति से शारीरिक संबंध बनाए रखने के बाद शादी से इनकार से यह संबंध संज्ञेय अपराध नहीं बनता. एक पुनरीक्षण याचिका खारिज करते हुए न्यायमूर्ति अरुण कुमार सिंह देशवाल ने कहा, “हमारे विचार से, यदि दो स्वस्थ दिमाग के वयस्क कई वर्षों तक साथ रहते हैं तो यह संभावना पैदा होगी कि उन्होंने इस रिश्ते के परिणामों को पूरी तरह से जानते हुए स्वेच्छा से संबंध बनाए हैं.” अदालत ने कहा, “इसलिए यह आरोप कि शादी के वादे के कारण इस तरह के संबंध बनाए…
हांगकांग. भारत ने दो खिताब जीतने का सुनहरा मौका गंवा दिया जब सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की पुरुष युगल टीम और लक्ष्य सेन को रविवार को यहां हांगकांग ओपन सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट के फाइनल में हार के साथ उप विजेता बनकर संतोष करना पड़ा. लक्ष्य दुनिया के चौथे नंबर के खिलाड़ी ली शी फेंग की चुनौती के सामने बिल्कुल भी नहीं टिक पाए और उन्हें पुरुष एकल के एकतरफा फाइनल में 15-21 12-21 से हार का सामना करना पड़ा. पिछले महीने लगातार दूसरी बार विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतने वाली दुनिया की नौवें नंबर की भारतीय जोड़ी…
नुमालीगढ़. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने असम में गोलाघाट जिले के नुमालीगढ़ में 5,000 करोड़ रुपये की लागत वाले बांस आधारित इथेनॉल संयंत्र का रविवार को उद्घाटन किया. मोदी ने नुमालीगढ़ रिफाइनरी में 7,230 करोड़ रुपये की ‘पेट्रो फ्लूइडाइज्ड कैटेलिटिक क्रैकर इकाई’ की आधारशिला भी रखी. अधिकारियों ने बताया कि ”दुनिया का पहला, दूसरी पीढ़ी का” बायोइथेनॉल संयंत्र एक ”शून्य अपशिष्ट” प्रतिष्ठान है, जो बांस के पौधे के सभी हिस्सों का इस्तेमाल करेगा और इससे राज्य की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को 200 करोड़ रुपये का बढ़ावा मिलने की उम्मीद है.उन्होंने कहा कि यह संयंत्र पूर्वोत्तर के चार राज्यों से पांच लाख टन…
पुणे. पहलगाम आतंकी हमले में जान गंवाने वाले संतोष जगदाले की बेटी असावरी जगदाले ने एशिया कप में भारत-पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच के बहिष्कार का आह्वान किया है. यह मैच रविवार को दुबई में होने वाला है. भारत और पाकिस्तान रविवार शाम को आमने-सामने होंगे, इस साल मई में सीमा पर सैन्य संघर्ष बढ़ने के बाद से दोनों पारंपरिक प्रतिद्वंद्वियों के बीच यह पहला मैच होगा. पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकवादी हमले के जवाब में भारत ने पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया था. सरकार की नयी खेल नीति के अनुसार भारत पाकिस्तान के साथ द्विपक्षीय मुकाबले…
नयी दिल्ली. कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने रविवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि ‘ग्रेट निकोबार मेगा इन्फ्रास्ट्रक्चर’ परियोजना एक ”पारिस्थितिकीय आपदा” है, जिसे नरेन्द्र मोदी सरकार जबरदस्ती थोप रही है, जबकि इसकी पर्यावरणीय मंजूरी को अदालतों में चुनौती दी गई है. पूर्व पर्यावरण मंत्री जयराम रमेश ने कहा कि ‘अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह एकीकृत विकास निगम’ इस परियोजना के तहत पेड़ों की गणना, कटाई, लट्ठे की ढुलाई और जमीन पर चिह्नांकन के लिए रुचि पत्र (ईओआई) आमंत्रित करने की प्रक्रिया आगे बढ़ा रहा है.कांग्रेस नेता ने ‘एक्स’ पर कहा, ”अठारह अगस्त 2022 को, केंद्रीय गृह…
Services
राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।
हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।
संपादक : नीरज दीवान
मोबाइल नंबर : 7024799009
