प्रमुख राष्ट्रवाणी
What's Hot
- नवा रायपुर में भारत-ज़िम्बाब्वे महिला टी-20 सीरीज़ की तैयारियां पूरी
- Raigarh College Professor Kidnapping: छत्तीसगढ़ में कॉलेज के प्रोफेसर का अपहरण.. आँखों में पट्टी बांधा, मारपीट की और खाते में डलवाये 90 हजार रुपये.. ऐसे मिला लोकेशन – राष्ट्रवाणी
- स्मार्ट टीवी से लेकर डैशकैम और एडवांस वाई-फाई राउटर की कर सकते हैं खरीदारी, फेस्टिव सेल में मिलेंगे दमदार ऑफर – राष्ट्रवाणी
- 6,000 mAh बैटरी वाले Redmi के नए 5G फोन की सेल शुरू, MediaTek प्रोसेसर और 6.9-इंच डिस्प्ले भी – राष्ट्रवाणी
- एआई से शॉपिंग में मिलेगी मदद, लेकिन आंख मूंदकर भरोसा पड़ सकता है भारी; इन बातों का रखें ध्यान – राष्ट्रवाणी
- 23 साल में इतना बदल गया है ‘कल हो ना हो’ का DJ फ्रैंकी, एक्टिंग छोड़ रणबीर कपूर-राम चरण को देता है ट्रेनिंग – राष्ट्रवाणी
- एयरहोस्टेस पर आया दिल, रामानंद सागर के साथ किया ‘कुत्ते’ वाला ‘मजाक’; नवाबी एक्टर राजकुमार के दिलचस्प किस्से – राष्ट्रवाणी
- फिल्में करने की ‘शक्तिमान’ फेम Mukesh Khanna ने बताई तीन शर्तें, बोले- ’25 फिल्मों के ऑफर ठुकरा चुका हूं’ – राष्ट्रवाणी
लेखक: atulpradhan
लिवरपूल/नयी दिल्ली. भारतीय मुक्केबाजों जैसमीन लंबोरिया (57 किग्रा) और मीनाक्षी हुड्डा (48 किग्रा) ने अपना नाम इतिहास में दर्ज कराते हुए यहां विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में कड़े मुकाबलों में अपने-अपने वर्ग में खिताब जीते जबकि भारत ने विदेशी सरजमीं पर महिला वर्ग में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए चार पदक अपने नाम किए. जैसमीन ने पेरिस ओलंपिक की रजत पदक विजेता पोलैंड की जूलिया जेरेमेटा को हराकर फीदरवेट वर्ग में चैम्पियन बन गई. पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करने वाली जैसमीन ने 57 किग्रा के फाइनल में शनिवार को देर रात 4 . 1 (30-27, 29-28, 30-27, 28-29, 29-28) से…
मुंबई. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने एशिया कप में भारत-पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच के बहिष्कार के शिवसेना (उबाठा) प्रमुख उद्धव ठाकरे के आह्वान को उनका ‘पाखंड’ करार देते हुए कांग्रेस के साथ उनके गठबंधन को लेकर रविवार के सवाल खड़े किये. भाजपा ने पड़ोसी देश को अतीत में कथित तौर पर बढ़ावा देने वाली कांग्रेस के साथ गठबंधन को लेकर ठाकरे पर निशाना साधा. एशिया कप में भारत और पाकिस्तान रविवार शाम दुबई में आमने-सामने होंगे. मई में सीमा संघर्ष बढ़ने के बाद से दोनों टीमों के बीच यह पहला मैच होगा. जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को…
काठमांडू/नयी दिल्ली. नेपाल की प्रधानमंत्री सुशीला कार्की ने रविवार को कहा कि पिछले सप्ताह सरकार विरोधी प्रदर्शनों के दौरान देश भर में हिंसा और विनाश में शामिल रहे लोगों को न्याय के कठघरे में लाया जाएगा. कार्की (73) ने पूर्वाह्न करीब 11 बजे काठमांडू के सिंह दरबार सचिवालय में नवनिर्मित गृह मंत्रालय भवन में पदभार ग्रहण किया. उन्होंने यह भी घोषणा की कि ‘जेन जेड’ प्रदर्शन के दौरान मारे गए लोगों को ”शहीद” घोषित किया जाएगा और उनके परिजनों को दस लाख नेपाली रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी. नेपाल की पूर्व प्रधान न्यायाधीश को राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने ‘जेन…
नुमालीगढ़. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार कच्चे तेल और गैस के आयात को कम करने के लिए कदम उठा रही है तथा जीवाश्म ईंधन के भंडारों की खोज और हरित ऊर्जा के उत्पादन पर अधिक ध्यान केंद्रित कर रही है. असम के नुमालीगढ़ में 12,000 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास करने के बाद मोदी ने एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि भारत दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक है, लेकिन देश कच्चे तेल और गैस के लिए…
मुंबई/गुवाहाटी/पटना/संभल/नासिक. विपक्षी दलों ने रविवार को दुबई में हो रहे भारत-पाकिस्तान एशिया कप क्रिकेट मैच के खिलाफ देशभर में प्रदर्शन किया, नारे लगाए और लोगों से मैच का बहिष्कार करने का आग्रह किया. महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश और जम्मू-कश्मीर में शिवसेना (उबाठा) के नेतृत्व में विरोध-प्रदर्शन हुए, जबकि दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया. दक्षिण भारत में, एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने केंद्र सरकार की आलोचना करते हुए पूछा कि क्या मैच से कमाया गया पैसा पहलगाम में मारे गए लोगों की जान से बढ.कर है. पारंपरिक प्रतिद्वंद्वी भारत और पाकिस्तान रविवार को दुबई में क्रिकेट के…
रायपुर, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सरगुज़ा प्रवास के दौरान विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षणमहिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े शनिवार को सरगुज़ा जिले के प्रवास पर रहीं। इस दौरान उन्होंने जिले में संचालित विभिन्न संस्थाओं का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मंत्री राजवाड़े ने सबसे पहले अजीरमा स्थित वृद्धाश्रम का निरीक्षण किया। उन्होंने वृद्धजनों से आत्मीय संवाद कर उनका कुशलक्षेम जाना तथा उनकी समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने समाज कल्याण अधिकारी को वृद्धाश्रम परिसर में एमरजेंसी लाइट की व्यवस्था करने तथा स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने…
नयी दिल्ली. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सेना के लिए राजस्व खरीद प्रक्रिया को सुव्यवस्थित, सरल और युक्तिसंगत बनाने के लिए एक नये ढांचे को मंजूरी दी है. रविवार को जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि रक्षा खरीद नियमावली (डीपीएम) 2025 का उद्देश्य तीनों सेनाओं के बीच एकजुटता को बढ़ावा देना और राजस्व खरीद के लिए त्वरित निर्णय प्रक्रिया के माध्यम से सैन्य तैयारियों के उच्चतम स्तर को बनाए रखने में मदद करना है. इसमें कहा गया है, ”यह (डीपीएम) सशस्त्र बलों को आवश्यक संसाधनों की समय पर और उचित लागत पर उपलब्धता सुनिश्चित करेगा. बयान में कहा…
जशपुर जम्बूरी से जिले के पर्यटन को मिल रही नयी पहचान, नए सीजन का आयोजन 06 से 09 नवंबर तक रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज रविवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय बगिया में पर्यटन एवं कृषि क्रांति का शुभारंभ किया। जशपुर पर्यटन एवं कृषि क्रांति इको टूरिज्म और होमस्टे से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ते कदम जशपुर के स्व सहायता समूह और किसानों को इसका प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा। इस अवसर पर झारखंड सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, सरगुजा आदिवासी विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष और पत्थलगांव विधायक श्रीमती गोमती साय, जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनि भगत, जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय,…
लंदन. ब्रिटेन की सिख सांसद प्रीत कौर गिल ने एक सिख युवती का यौन उत्पीड़न किए जाने की घटना की निंदा की है.वेस्ट मिडलैंड्स पुलिस ने कहा है कि वह इस हमले को नस्ली अपराध मानकर जांच कर रही है. प्रीत कौर गिल ने मंगलवार को इंग्लैंड के वेस्ट मिडलैंड्स क्षेत्र के ओल्डबरी में हुए भयावह हमले पर सोशल मीडिया पर अपने पोस्ट में कहा, ‘ओल्डबरी में एक सिख महिला पर हुए भयावह हमले से मैं बेहद स्तब्ध हूं. यह एक अत्यधिक हिंसक कृत्य है लेकिन इसे नस्लीय भेदभाव के रूप में भी देखा जा रहा है क्योंकि अपराधियों ने…
पुणे. केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने रविवार को कहा कि एथनॉल के इस्तेमाल से चीनी उद्योग बचा हुआ है. उन्होंने साथ ही खेती में नई प्रौद्योगिकी की जरूरत पर जोर दिया. गडकरी ने पुणे में नाम फाउंडेशन के एक कार्यक्रम में कहा कि महाराष्ट्र के विदर्भ और मराठवाड़ा में खेती के लिए पानी की कमी के कारण किसान आत्महत्या को मजबूर होते हैं. वरिष्ठ भाजपा नेता ने आत्महत्या करने वाले किसानों के बच्चों की भलाई और जल संरक्षण के लिए नाम फाउंडेशन के कार्यों की सराहना की, जिसका नेतृत्व अभिनेता नाना पाटेकर और मकरंद अनासपुरे करते…
Services
राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।
हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।
संपादक : नीरज दीवान
मोबाइल नंबर : 7024799009
