Author: atulpradhan

नयी दिल्ली. कांग्रेस नेता कर्ण सिंह ने बुधवार को लोगों से आग्रह किया कि वे पहलगाम हमले के कारण अमरनाथ यात्रा और आगामी पर्यटन सीजन के दौरान जम्मू-कश्मीर से दूरी न बनाएं. जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सिंह ने कहा कि दुश्मनों को एक स्पष्ट संदेश दिया जाना चाहिए कि ”हम इस तरह के कायराना कृत्यों से नहीं डरेंगे.” उन्होंने जोर देकर कहा कि केंद्र शासित प्रदेश में सुरक्षा सुनिश्चित करना केंद्र सरकार की जिम्मेदारी है. सिंह ने एक बयान में कहा, ”रामबन में आई प्राकृतिक आपदा ने काफी नुकसान पहुंचाया, जिसमें कई लोगों की जान भी चली गई. लेकिन, पहलगाम…

Read More

रायपुर. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से आज मुंबई में ग्रीनटेक सोल्युशंस के निदेशक एम. प्रसाद रेड्डी ने मुलाकात की. इस दौरान रेड्डी ने राज्य में 1245 करोड़ रुपये की लागत से एक एकीकृत इस्पात संयंत्र स्थापित करने की योजना प्रस्तुत की, जिससे 500 से अधिक लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार मिलने की संभावना है. ग्रीनटेक सोल्युशंस हरित प्रौद्योगिकियों के माध्यम से लागत-प्रभावी और टिकाऊ औद्योगिक समाधान उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है. रेड्डी ने बताया कि छत्तीसगढ़ की नई औद्योगिक नीति 2024–30 ने कंपनी को प्रदेश में निवेश के लिए प्रेरित किया है. मुख्यमंत्री साय ने राज्य में निवेशकों के लिए…

Read More

मुंबई. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता जगदंबिका पाल ने मंगलवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा और कहा कि उन्हें वक्फ संशोधन अधिनियम को असंवैधानिक कहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है क्योंकि उन्होंने इस पर लोकसभा में हुई चर्चा में भाग नहीं लिया. वक्फ (संशोधन) विधेयक पर विचार करने वाली संसद की संयुक्त संसदीय समिति के प्रमुख रहे पाल ने यहां संवाददाताओं से कहा, ”संयुक्त संसदीय समिति ने विधेयक में 14 संशोधन किए और छह महीने तक विस्तृत विचार-विमर्श किया. सरकार ने सभी 14 संशोधनों को स्वीकार कर लिया, जो लोकतंत्र की ताकत को…

Read More

नयी दिल्ली. सरकार ने बुधवार को कहा कि गर्भाशय-ग्रीवा कैंसर की जांच के लिए स्वदेशी रूप से विकसित ‘एचपीवी डायग्नोस्टिक किट’ तैयार है और यह भारतीय महिलाओं में दूसरे सबसे आम कैंसर की जांच के लिए किफायती तरीका साबित होगा. केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने ‘ह्यूमन पेपिलोमा वायरस (एचपीवी) परीक्षण किट के सत्यापन के निष्कर्षों को साझा करने के लिए आयोजित एक बैठक में गर्भाशय ग्रीवा कैंसर के लिए व्यापक जांच कार्यक्रम शुरू करने को लेकर निजी क्षेत्र की अधिक भागीदारी का आह्वान किया. विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के आंकड़ों के अनुसार, दुनिया भर में गर्भाशय-ग्रीवा कैंसर से पीड़ित हर…

Read More

श्रीनगर. जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार को आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हुई. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों ने कुलगाम जिले के तंगमर्ग इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया. अधिकारियों ने बताया कि आतंकवादियों द्वारा सुरक्षार्किमयों पर गोलीबारी के बाद मुठभेड़ शुरू हुई. उन्होंने बताया कि गोलीबारी में अब तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. उन्होंने कहा कि विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है. इससे पहले बुधवार को सुरक्षा बलों ने जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ…

Read More

पहलगाम/नयी दिल्ली. जम्मू-कश्मीर में पहलगाम के निकट बैसरन में पर्यटक स्थल पर मंगलवार को आतंकवादियों के नृशंस हमले में 26 लोगों के मारे जाने के एक दिन बाद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बुधवार को घटनास्थल का दौरा किया तथा सेना और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से संवाद किया. सूत्रों ने बताया कि शाह हेलीकॉप्टर से बैसरन पहुंचे और सुरक्षा अधिकारियों ने उन्हें पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी. सूत्रों ने बताया कि गृहमंत्री को घटनाक्रम और उन संभावित मार्गों के बारे में भी बताया गया, जिनसे आतंकवादी घने देवदार के जंगलों से घिरे इस लोकप्रिय पर्यटन स्थल तक पहुंचे. जम्मू-कश्मीर…

Read More

लखनऊ: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले को लेकर उत्तर प्रदेश में जगह-जगह विभिन्न संगठनों ने प्रदर्शन कर नाराजगी जाहिर की और वारदात में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की। जहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का बृहस्पतिवार को होने वाला कानपुर का दौरा पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद उपजी परिस्थितियों के मद्देनजर स्थगित कर दिया गया, वहीं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने भी विभिन्न जिलों में अपने तमाम कार्यक्रम निरस्त कर दिये। कानपुर के जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप ंिसह ने बुधवार को बताया कि प्रधानमंत्री को बृहस्पतिवार को कानपुर मेट्रो रेल परियोजना के दूसरे चरण के तहत निर्मित मार्ग तथा…

Read More

लंदन: यूरोपीय आयोग ने बुधवार को प्रौद्योगिकी कंपनियों- एप्पल और मेटा पर करोड़ों यूरो का जुर्माना लगाया। कंपनियों के 27 देशों के समूह यूरोपीय संघ के डिजिटल प्रतिस्पर्धा नियमों का उल्लंघन करने को लेकर यह जुर्माना लगाया गया है। यूरोपीय आयोग ने ऐप विनिर्माताओं को उनके ऐप स्टोर के बाहर उपयोगकर्ताओं को सस्ते विकल्पों की ओर इशारा करने से रोकने के लिए एप्पल पर 50 करोड़ यूरो (57.1 करोड़ डॉलर) का जुर्माना लगाया। यूरोपीय संघ की कार्यकारी इकाई यूरोपीय आयोग ने मेटा प्लेटफॉर्म्स पर भी 20 करोड़ यूरो का जुर्माना लगाया क्योंकि उसने फेसबुक और इंस्टाग्राम उपयोगकर्ताओं को विज्ञापन देखने…

Read More

श्रीनगर: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को कहा कि देश आतंकवाद के आगे घुटने नहीं टेकेगा और जम्मू कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों की हत्या के लिए जिम्मेदार लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। आतंकवादी हमले में मारे गए लोगों के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित करने के बाद उन्होंने ‘एक्स’ पर कहा ‘‘भारी मन से, पहलगाम आतंकी हमले में जान गंवाने वालों को अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। भारत आतंकवाद के आगे नहीं झुकेगा। इस नृशंस आतंकी हमले के दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।’’ शाह ने यहां पुलिस नियंत्रण कक्ष में आतंकवादी हमले में मारे गए लोगों के…

Read More

नयी दिल्ली: उच्चतम न्यायालय ने केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए लोगों के सम्मान में बुधवार को एक मिनट का मौन रखा। दोपहर भोज के बाद अपराह्न करीब दो बजे सभी अदालतों ने मौन रखा। अपराह्न करीब 1.59 बजे सायरन बजते ही न्यायाधीशों, अधिवक्ताओं और वादियों सभी ने मौन अवस्था में खड़े होकर अपराह्न दो बजे तक दिवंगत लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उच्चतम न्यायालय रजिस्ट्री ने एक परिपत्र जारी किया था, जिसमें कहा गया था कि अपराह्न दो बजे न्यायाधीश, वकील, कर्मचारी और अदालत में मौजूद अन्य व्यक्ति मौन रखेंगे। वकील और…

Read More