Author: atulpradhan

नयी दिल्ली: कांग्रेस ने पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत मनमोहन सिंह के नाम पर शुक्रवार को एक फेलो प्रोग्राम की शुरूआत की जिसके तहत देश भर से 50 पेशेवरों का चयन किया जाएगा और उन्हें पार्टी के भीतर प्रमुख नेता प्रशिक्षित करेंगे तथा फिर उन्हें पार्टी से जुड़े कार्यों में लगाया जाएगा। पार्टी के विभाग ‘आॅल इंडिया प्रोफेशनल कांग्रेस’ ने इस कार्यक्रम घोषणा की। विभाग के अध्यक्ष प्रवीण चक्रवर्ती ने संवाददाताओं कहा, ‘‘डॉ. मनमोहन सिंह फेलो प्रोग्राम हर साल देश भर से 50 पेशेवरों की पहचान करेगा और उनका चयन करेगा। ये वो पेशेवर होंगे जो अपने करियर के मध्य स्तर में…

Read More

नई दिल्ली: वक्फ संशोधन बिल 2025 लोकसभा से पास होने के बाद अब राज्यसभा से भी पारित हो गया है. बिल के पक्ष में 128 वोट पड़े जबकि 95 सदस्यों ने इसके विरोध में वोट दिया. वक्फ कानून बनने से बस एक कदम दूर है. अब इसे राष्ट्रपति के पास भेजा जाएगा, वहां से मंजूरी मिलने के बाद ये कानून बन जाएगा. राज्यसभा में वक्फ बिल पर चर्चा पूरी होने के बाद अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, वक्फ बोर्ड एक वैधानिक निकाय है और इसे धर्मनिरपेक्ष होना चाहिए. इस बिल से एक भी मुस्लिम का नुकसान नहीं होगा.…

Read More

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बांग्लादेश सरकार के अंतरिम सलाहकार मोहम्मद यूनुस के बीच थाईलैंड में BIMSTEC समिट से इतर द्विपक्षीय वार्ता हुई. इस दौरान दोनों नेताओं के बीच क्या-क्या बातचीत हुई. इसे लेकर विदेश मंत्रालय ने विस्तृत जानकारी दी है. भारत सरकार के विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने बताया कि बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के जो हालात हैं, उस मुद्दे को उठाया गया है. पीएम मोदी ने मोहम्मद यूनुस के साथ मुलाकात में इस मुद्दे को खुलकर उठाया है. उन्होंने गहरी चिंता जताई है. पीएम ने आशा जताई है कि बांग्लादेश सरकार करेगी और अपनी जिम्मेदारी अच्छे से निभाएगी.…

Read More

नयी दिल्ली: उच्चतम न्यायालय ने शुक्रवार को दिल्ली उच्च न्यायालय की एक समिति को उन वकीलों को वरिष्ठ पदनाम देने के लिए नए सिरे से प्रक्रिया शुरू करने का सुझाव दिया जिनके आवेदन या तो खारिज कर दिए गए या स्थगित कर दिए गए। न्यायमूर्ति अभय एस ओका और न्यायमूर्ति उज्जल भुइयां की पीठ ने दिल्ली उच्च न्यायालय का प्रतिनिधित्व कर रहे वरिष्ठ अधिवक्ता राजशेखर राव से निर्देश लेने को कहा और सुनवाई 15 अप्रैल के लिए स्थगित कर दी।पीठ ने कहा, ह्लहम सुझाव दे रहे हैं कि स्थगित और अस्वीकृत उम्मीदवारों के लिए समिति इंदिरा जयंिसह फैसले के संदर्भ…

Read More

हाथरस: हाथरस जिले के सासनी कोतवाली क्षेत्र में एक कोल्ड स्टोरेज में लगी भीषण आग को बुझाने के लिए 80 घंटे बाद भी मशक्कत जारी है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने अनुमान जताया कि ‘श्री हरि कोल्ड स्टोरेज’ में लगी आग से अब तक करीब 40-50 करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है। कोल्ड स्टोरेज के मालिक ने दावा किया कि आलू के अलावा गोदाम में सूखे मेवे, मसाले और अन्य सामान भी रखे हुए थे। पुलिस के मुताबिक, आग लगने की सूचना सबसे पहले एक अप्रैल की रात करीब दो बजे मिली। कोल्ड स्टोरेज मालिकों…

Read More

उत्तर प्रदेश: दोनों सदनों में बिल पास होने के बाद अब वक्फ बोर्ड के ऑडिट की तैयारी है। उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने वक्फ बोर्ड में 1 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा के गबन की आशंका जताई है। उन्होंने कहा है कि इसे लेकर जल्द ही ऑडिट किया जाएगा। हालांकि, प्रक्रिया कब शुरू होगी, इसे लेकर उन्होंने स्पष्ट तौर पर कुछ नहीं कहा है। अंसारी ने कहा, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में बदलते भारत की दिशा में वक्फ संशोधन एक्ट एक अहम कदम है। यह किसी सरकार की तरफ से पहली बार किया…

Read More

नई दिल्ली: आज नवरात्रि के छठवें दिन सराफा बाजार में सोने के दाम में गिरावट आई है। सोने के दाम में कल 3 अप्रैल को तेजी देखने को मिली थी। वहीं, 2 अप्रैल को कोई भी बदलाव नहीं हुआ था। पिछले कई दिनों से सोने का रेट आसमान छू रहा था लेकिन आज सस्ता हो गया है। चांदी के दाम में कल गिरावट थी और आज भी लगातार दूसरे दिन चांदी का रेट गिर गया है। आज 22 कैरेट हुआ इतने रुपये सस्ता आज 4 अप्रैल को 22 कैरेट सोने का दाम 1600 रुपये गिरकर 84,150 रुपये पर आ गया…

Read More

नयी दिल्ली: उच्चतम न्यायालय द्वारा पश्चिम बंगाल में करीब 26 हजार शिक्षकों और गैर शिक्षण कर्मचारियों की भर्ती रद्द करने के कलकत्ता उच्च न्यायालय के आदेश को बरकरार रखने के फैसले के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शुक्रवार को राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से इस्तीफे की मांग की। केंद्रीय मंत्री और भाजपा की पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने दावा किया कि बनर्जी हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला के बाद शिक्षकों की भर्ती मामले में जेल जाने वाली दूसरी मुख्यमंत्री होंगी। पार्टी प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा, ‘‘ममता बनर्जी को अब सत्ता में रहने का…

Read More

बोकारो: झारखंड में प्रदर्शनकारियों के एक समूह को तितर-बितर करने के मकसद से केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) द्वारा कथित तौर पर किए गए लाठीचार्ज की घटना के सिलसिले में बोकारो स्टील प्लांट (बीएसएल) के मुख्य महाप्रबंधक (सीजीएम) को गिरफ्तार कर लिया गया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि बीएसएल के सीजीएम (एचआर) को बृहस्पतिवार को सीआईएसएफ की उस कथित कार्रवाई के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। जिला प्रशासन की ओर से जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया, ‘‘बोकारो के उपायुक्त जाधव विजय नारायण राव…

Read More

बैंकॉक: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिम्सटेक शिखर सम्मेलन के दौरान थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में शुक्रवार (4 अप्रैल) को बांग्लादेश के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस से मुलाकात की. ये शेख हसीना के तख़्तापलट के बाद पीएम मोदी और मोहम्मद युनूस की पहली मुलाकात है. बीते साल 5 अगस्त 2024 को शेख हसीना बांग्लादेश छोड़कर भारत आई थीं, तब से दोनों देशों के संबंध सामान्य नहीं रहे हैं. हालांकि, ये द्विपक्षीय बैठक ऐसे समय हो रही है जब ढाका ने मतभेदों को सुलझाने के लिए बिम्सटेक शिखर सम्मेलन के दौरान द्विपक्षीय बैठक का अनुरोध किया था.

Read More