Author: atulpradhan

चेन्नई: दिग्गज एमएस धोनी के माता-पिता पान सिंह और देविका देवी की मौजूदगी ने शनिवार को चेपक में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ चेन्नई सुपर ंिकग्स के आईपीएल मैच को और भी खास बना दिया। धोनी 2008 में आईपीएल के पहले सत्र से चेन्नई की टीम के साथ जुड़े है और यह पहली बार है जब उनके माता-पिता आईपीएल मैच देखने पहुंचे हैं। धोनी की पत्नी साक्षी और बेटी जीवा भी मौजूद थीं, हालांकि वे अक्सर चेन्नई में आईपीएल मैच देखने जाती हैं।मैच से पहले ऐसी चर्चा थी कि अगर नियमित कप्तान रुतुराज गायकवाड़ चोट से उबरने में विफल रहे तो…

Read More

नयी दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय ने शनिवार को दावा किया कि विदेशी मुद्रा कानून के उल्लंघन के आरोप में मलयालम फिल्म ‘एल2: एम्पुरान’ के निर्माताओं में से एक गोकुलम गोपालन के स्वामित्व वाली चिटफंड कंपनी के परिसरों पर मारे गए छापे के दौरान 1.5 करोड़ रुपये की नकदी जब्त की गई है। संघीय एजेंसी ने एक विज्ञप्ति में कहा कि शुक्रवार को शुरू की गई छापेमारी की कार्रवाई शनिवार को समाप्त हुई। ईडी ने बताया कि यह कार्रवाई विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) के तहत केरल के कोझिकोड में एक स्थान और तमिलनाडु के चेन्नई में दो स्थानों पर श्री गोकुलम…

Read More

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को श्रीलंका के सबसे बड़े नागरिक सम्‍मान से नवाजा गया है. पीएम मोदी ने इस सम्‍मान के लिए श्रीलंका का धन्‍यवाद दिया है. साथ ही कहा कि ये सिर्फ उनका नहीं, बल्कि 140 करोड़ भारतीयों को सम्‍मान है. पीएम मोदी 3 दिन के श्रीलंका दौरे पर हैं. पीएम मोदी के दौरे के पहले दिन भारत और श्रीलंका के बीच रक्षा और इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर समेत कई समझौते हुए हैं. ‘श्रीलंका हमारा सिर्फ पड़ोसी देश ही नहीं अच्‍छा मित्र भी’ पीएम मोदी ने इस अवसर पर कहा, ‘भारत का विजन सबका साथ, सबका विकास रहा है. हम सहयोगी देशों को…

Read More

महाराजगंज: उत्तर प्रदेश की पिछली सरकारों पर माफिया पालने का आरोप लगाते हुये प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ‘शून्य गरीबी के लक्ष्य को प्राप्त करके उप्र को देश में अर्थव्यवस्था के तौर पर नंबर एक’ के रूप में स्थापित करेंगे। योगी आदित्यनाथ ने महाराजगंज जिले में जनता को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘हम शून्य गरीबी के लक्ष्य को हासिल कर उत्तर प्रदेश को देश में अर्थव्यवस्था में नंबर एक के रूप में स्थापित करेंगे।’’ उन्होंने कहा कि अगले तीन सालों में गरीबी को मिटाकर प्रदेश को एक समृद्ध राज्य के रूप में स्थापित किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने…

Read More

श्रीलंका: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी श्रीलंका की तीन दिवसीय यात्रा पर शुक्रवार शाम को कोलंबो पहुंचे। पीएम मोदी का कोलंबो में भव्य स्वागत हुआ, जबकि शनिवार सुबह पीएम मोदी को कोलंबो के स्वतंत्रता चौक पर औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। 5 मंत्रियों ने की आगवानी पीएम मोदी की आगवानी के लिए श्रीलंका के विदेश मंत्री विजिता हेराथ, स्वास्थ्य मंत्री नलिंदा जयतिस्सा और मत्स्य पालन मंत्री रामलिंगम चंद्रशेखर सहित पांच शीर्ष मंत्री शुक्रवार की शाम एयरपोर्ट पर मौजूद रहे। प्रधानमंत्री बैंकाक की अपनी यात्रा पूरी करने के बाद श्रीलंका की राजधानी पहुंचे। बैंकाक में उन्होंने बिम्सटेक (बहु-क्षेत्रीय तकनीकी और आर्थिक सहयोग…

Read More

मुंबई: हिंदी सिनेमा के मशहूर दिग्गज एक्टर मनोज कुमार (Manoj Kumar) का 87 साल की उम्र में निधन हो गया है. एक्टिंग के अलावा, वह एक फिल्म निर्देशक, पटकथा लेखक, गीतकार और संपादक भी थे. वह 2-3 हफ्ते से बीमार से चल रहे. कोकिलाबेन अस्पताल में इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया है. मनोज का दाह संस्कार विले पार्ले के नानावटी अस्पताल के सामने पवन हंस श्मशान घाट में सुबह 11.30 बजे होगा. उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा. जिसके लिए एम्बुलेंस भी फूलों से सज चुकी है. बता दें कि मनोज कुमार (Manoj Kumar) का…

Read More

-:पंचाग:- चैत्र मासे, कृष्ण पक्ष,तिथि अमावस्या 16:26:57नक्षत्र उत्तरभाद्रपदा 19:25:44योग ब्रह्म 22:02:24करण नाग 16:26:57करण किन्स्तुघ्न 26:38:34वार शनिवारचन्द्र राशि मीनसूर्य राशि मीनरितु वसंतआयन उत्तरायणविक्रम संवत 2081 विक्रम संवतशक संवत 1946 शक संवत -:राशिफल:- मेष राशि:- आज आपका समय मित्रों के साथ आनंदमय बीतेगा। नए वस्त्र तथा आभूषणों की खरीदी करेंगे। सामाजिक रूप से मान-सम्मान प्राप्त होगा। लेकिन नए सम्बंध बनाने से पूर्व विचार करें। अधिक खर्च होगा। नुकसान पहुंचाने वाले हितैषियों से सावधान रहें। स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें। वृष राशि:- आज व्यवसायियों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है। पारिवार का माहौल शांतिपूर्ण रहेगा। आपको प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त होगी।…

Read More

आईपीएल 2025 में शुक्रवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम जीत दर्ज करने में कामयाब रही। लखनऊ के गेंदबाजों ने अंत के ओवर में शानदार प्रदर्शन किया। खासकर शार्दुल ठाकुर का 19वां ओवर मैच का टर्निंग प्वाइंट रहा। अपने अंतिम ओवर में ठाकुर ने सिर्फ 7 रन दिए। डेविड मिलर ने पूरे किए 3,000 रन इकाना स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए डेविड मिलर ने आईपीएल में खास रिकॉर्ड अपने नाम किया। इस मैच के दौरान अपनी पारी का 17वां रन बनाते ही उनके आईपीएल करियर में 3,000 रन पूरे हो गए। वह…

Read More

अमेरिका: भारत ने कहा है कि विकसित देशों से पर्याप्त वित्त न मिलने पर विकासशील देशों को जलवायु परिवर्तन से निपटने संबंधी अपने लक्ष्यों को पूरा करने में संघर्ष करना पड़ेगा और इस वर्ष के संयुक्त राष्ट्र जलवायु सम्मेलन (सीओपी 30) की सफलता इस बात पर निर्भर करती है कि ‘ग्लोबल नॉर्थ’ अपनी वित्तीय प्रतिबद्धताओं को पूरा करता है या नहीं। ‘ग्लोबल नॉर्थ’ से तात्पर्य विकसित एवं समृद्ध देशों से है। इनमें मुख्य रूप से अमेरिका, कनाडा, यूरोपीय देश, जापान, दक्षिण कोरिया, आॅस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड जैसे देश शामिल हैं। ब्राजील के ब्रासीलिया में ब्रिक्स देश के पर्यावरण मंत्रियों की बैठक…

Read More

नयी दिल्ली: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को कहा कि ऐसे राष्ट्रीय कानून की ज़रूरत है जो दलितों और आदिवासियों को लक्षित करके बनाई गई योजनाओं के लिए बजट में एक उचित हिस्सा सुनिश्चित करे। उन्होंने दलित और आदिवासी समुदायों के शोधकर्ताओं, कार्यकर्ताओं और समाजसेवियों के एक प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात के बाद यह टिप्पणी की। राहुल गांधी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘हाल ही में मेरी मुलाक़ात दलित और आदिवासी समुदायों से जुड़े शोधकर्ताओं, कार्यकर्ताओं और समाजसेवियों से हुई। उन्होंने मांग की कि एक राष्ट्रीय कानून बनाया जाए, जो केंद्रीय बजट का एक निश्चित हिस्सा दलितों और…

Read More