अयोध्या: अयोध्या प्रशासन ने शांति भंग होने और कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ने की आशंका के बारे में खुफिया जानकारी मिलने के बाद जिले में ‘दादा मिया उर्स’ के आयोजन पर रोक लगा दी है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

पिछले दो दशकों से यहां आयोजित हो रहा उर्स समारोह शनिवार और रविवार को होना था। विश्व ंिहदू परिषद (विहिप) की शिकायत के बाद अयोध्या प्रशासन ने खानपुर मसोधा इलाके में दादा मिया मजार पर हर साल आयोजित होने वाले दादा मिया उर्स की अनुमति रद्द कर दी है। सूत्रों के अनुसार, स्थानीय विहिप सदस्य लालजी शर्मा और सूर्यकांत पांडे ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है जिसमें आरोप लगाया गया कि खानपुर मसोधा में ह्लगाजी बाबाह्व के नाम पर एक सभा आयोजित की जा रही है।

पुलिस जांच में पता चला है कि आयोजकों ने उर्स दादा मिया नाम से उर्स आयोजित करने के लिए स्थानीय प्रशासन से अनुमति ली थी लेकिन वे गाजी बाबा उर्स नाम से रसीदें छपवाकर चंदा इकट्ठा करते पाए गए।
शिकायतकर्ताओं ने यह भी दावा किया कि उर्स के दौरान, आयोजक द्वारा कुछ मौलवियों को आमंत्रित किया जाता है जो कथित तौर पर ‘‘काला ??जादू’’ करते हैं और लोगों को ‘‘गुमराह’’ करते हैं।

पुलिस क्षेत्राधिकारी आशुतोष तिवारी ने कहा, ‘‘उर्स दादा मिया के नाम पर दी गई अनुमति रद्द कर दी गई है, क्योंकि यह पाया गया कि गाजी बाबा के नाम पर उर्स की योजना बनाई जा रही थी।’’ इस बीच, उर्स आयोजन समिति का कोई भी पदाधिकारी इस मुद्दे पर बोलने को तैयार नहीं है।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version