मुंबई. पुणे के 51 वर्षीय निवासी को मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बैंकाक की अपनी यात्रा की जानकारी परिवार से छिपाने के लिए अपने पासपोर्ट के पन्ने फाड़ने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी. आरोपी विजय भालेराव को सोमवार तड़के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (सीएसएमआईए) पर आव्रजन अधिकारियों ने जांच के दौरान तब रोका, जब पता चला कि उसके पासपोर्ट के कुछ पृष्ठ फटे हुए हैं.

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि भालेराव पिछले साल चार बार बैंकाक गया था और इस महीने की शुरुआत में वह मुंबई हवाई अड्डे से इंडोनेशिया गया था. अधिकारी ने बताया कि पूछताछ में पता चला कि उसने अपने परिवार से बैंकाक की यात्रा छिपाने के लिए अपने पासपोर्ट के पन्ने फाड़ दिए थे. भालेराव को सहार थाने ले जाया गया और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और पासपोर्ट अधिनियम के तहत संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया. अधिकारी ने बताया कि आगे की जांच जारी है.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version