राष्ट्रवाणी: सत्या राजपूत, रायपुर। नगर निगम रायपुर के जोन क्रमांक-4 में आज महापौर की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में जोन के अधिकारी, विभिन्न वार्डों के पार्षद और नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी सहित जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। बैठक के दौरान क्षेत्र की समस्याओं और विकास कार्यों को लेकर चर्चा की गई। बैठक में नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी ने अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के बीच समन्वय की कमी का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि जोन अध्यक्ष और जोन कमिश्नर के बीच भी अपेक्षित समन्वय नजर नहीं आ रहा है। वहीं, क्षेत्र के पार्षदों द्वारा लगातार यह शिकायत की जा रही है कि अधिकारियों की ओर से जनप्रतिनिधियों की समस्याओं और मांगों को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा। नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी ने अपने वार्ड में जलभराव की समस्या को बैठक में प्रमुखता से उठाया। उन्होंने अधिकारियों से समस्या के निराकरण और मौके की वास्तविक स्थिति को लेकर जानकारी मांगी तो उन्हें संतोषजनक जवाब नहीं मिला। अधिकारियों द्वारा गलत जानकारी देने और गोल-मोल जवाब दिए जाने पर आकाश तिवारी नाराज हुए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि केवल कागजों और बैठकों में स्थिति बताने के बजाय वे स्वयं मौके पर जाकर धरातल की वास्तविक स्थिति देखें। तिवारी ने जलभराव की समस्या को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों को जनप्रतिनिधियों के साथ बेहतर समन्वय बनाकर आम जनता की समस्याओं का त्वरित निराकरण करने की बात कही। बैठक के दौरान नेता प्रतिपक्ष के तेवर से माहौल गरमा गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि वार्डों की जमीनी समस्याओं को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए। अधिकारियों को जनता की समस्याओं के प्रति जवाबदेह होकर काम करना होगा।
Trending
- वन मंत्री केदार कश्यप की पहल से रायपुर के सभी 70 वार्डों में मिलेगा निःशुल्क पौधा
- गुरु पूर्णिमा पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अघोर गुरु पीठ बनोरा में किए गुरु दर्शन
- धमतरी में कल मनेगा जिलास्तरीय ‘शाला प्रवेशोत्सव’: मंत्री टंक राम वर्मा करेंगे शुभारंभ
- धमतरी में कृषि क्रांति: 22 नई सहकारी समितियों से किसानों की राह आसान
- दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, इस साल अब तक 1242 म्यूल खातों पर कार्रवाई, 117 खाताधारक और 5 म्यूल एजेंट गिरफ्तार, करीब 3 करोड़ रुपए फ्रीज – राष्ट्रवाणी
- Today’s तोप News: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सड़क हादसे में घायल, कार सहित नाले में बहे दंपती का शव चौथे दिन बरामद, सेंट्रल जेल में कैदी ने भट्ठी में कूदकर दी जान, आरक्षक ने साथी पुलिसकर्मी के खाते से उड़ाए 4.87 लाख रुपये, सोना बताकर पीतल के हार बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़… पढ़ें दिनभर की प्रमुख खबरें – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ में विकसित होंगे 4 नए औद्योगिक पार्क, बढ़ेंगे रोजगार के अवसर
- गुरु पूर्णिमा पर मुख्यमंत्री ने अघोर गुरु पीठ बनोरा में किए गुरु दर्शन, बाबा प्रियदर्शी राम से लिया आशीर्वाद – राष्ट्रवाणी

