बालाघाट. मध्यप्रदेश के नक्सल प्रभावित बालाघाट जिले में नक्सलियों ने पुलिस का मुखबिर होने के संदेह में 25 वर्षीय एक युवक का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी. एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि बालाघाट जिले के लांजी क्षेत्र अंतर्गत चौरिया के जंगल से युवक देवेन्द्र यादव का शव बरामद किया गया है. पुलिस को एक बैनर और दो पर्चे भी मिले हैं, जिसमें लिखा है कि सरकार युवाओं को मुखबिर बनाकर बर्बाद कर रही है.

नक्सल विरोधी अभियान के वरिष्ठ अधिकारी एएसपी आदर्शकांत शुक्ला ने यादव का शव मिलने की पुष्टि की है. यादव को नक्सलियों ने 16 सितंबर की रात पुलिस का मुखबिर बताते हुए अगवा कर लिया था. तीन बहनों के इकलौते भाई को अगवा करने की जिम्मेदारी मलाजखंड एरिया कमेटी ने ली थी. घटना के बाद बालाघाट रेंज आईजी संजय कुमार ने भी युवक की हत्या की आशंका जताई थी. हालांकि उन्होंने कहा था कि जब तक शव बरामद नहीं हो जाता, वह इसकी पुष्टि नहीं कर सकते.

एक अधिकारी ने बताया कि तलाशी अभियान के दौरान उन्हें नक्सलियों का एक लाल बैनर और दो पर्चे मिले हैं, जिनमें लिखा गया है कि बालाघाट पुलिस भर्ती के नाम पर युवाओं को मुखबिर बना रही है. नक्सलियों ने इन र्पिचयों में आरोप लगाया कि सरकार रोजगार देने के बजाय युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रही है. नक्सलियों ने चेतावनी दी है कि जो भी पुलिस का मुखबिर बनेगा, उसकी जान की जिम्मेदारी खुद उसकी, शासन और जिले के पुलिस प्रशासन की होगी.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version