बालोद: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक पुलिस अधिकारी ने फांसी लगाकर जान दे दी। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के दल्लीराजहरा थाना के बैरक में सहायक उपनिरीक्षक हीरामन मंडावी (48) ने फंदा लगा लिया।

उन्होंने बताया कि मंडावी, थाने के बैरक में ही रहता था। सूचना मिलने पर अधिकारी बैरक पहुंचे जहां देखा कि मंडावी छत के सहारे फंदे पर लटका हुआ था। उसे अस्पताल पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

अधिकारियों ने बताया कि मंडावी ने यह कदम क्यों उठाया इस संबंध में जानकारी नहीं मिली है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा मामले की जांच की जा रही है।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version