कोलकाता. दक्षिण कोलकाता के जादवपुर इलाके में एक टेलीविजन अभिनेत्री के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ की कोशिश करने और उसपर तेजाब फेंकने की धमकी देने को लेकर दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि यह घटना बुधवार तड़के करीब 3.30 बजे हुई जब अभिनेत्री शूटिंग के बाद घर लौट रही थी और चार दोस्तों के साथ कृष्णा ग्लास फैक्टरी के पास चाय पीने के लिए रुकी थी.

अभिनेत्री सूमी हर चौधरी ने शिकायत दर्ज करायी है कि कथित तौर पर नशे की हालत में दो युवक एक कार से आए और बिना किसी उकसावे के उसे अश्लील एवं अभद्र गालियां देने लगे. शिकायत में कहा गया है कि जब अभिनेत्री के साथियों ने विरोध किया, तो अभिनेत्री के साथ कथित तौर पर मारपीट की गई और आरोपियों ने उसके साथ छेड़छाड़ करने का प्रयास किया.

अभिनेत्री ने संवाददाताओं से कहा, ”हम उनसे शांति से बात कर रहे थे, लेकिन उन्होंने कुछ भी सुनने से इनकार कर दिया. उन्होंने मेरे साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश की और धमकियां दीं. पुलिस गश्ती दल के आने के बाद ही स्थिति नियंत्रण में आई.” उसने यह भी आरोप लगाया कि दोनों ने उसपर तेजाब फेंकने की धमकी दी.

जादवपुर थाने के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि उसकी शिकायत के आधार पर एक प्राथमिकी दर्ज की गई और दोनों लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया. हालांकि, आरोपियों ने एक जवाबी शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि अभिनेत्री के दोस्तों ने उन पर हमला किया. पुलिस ने पुष्टि की है कि दोनों पक्षों ने शिकायत दर्ज कराई है और जांच जारी है.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version