ढाका. बांग्लादेश के मुख्य सलाहकार मुहम्मद यूनुस के एक सहयोगी ने कहा है कि अगला आम चुनाव देश के इतिहास में “सबसे विश्वसनीय और शांतिपूर्ण” होगा और अंतरिम सरकार ने स्वतंत्र व निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए हैं. सरकारी समाचार एजेंसी बांग्लादेश संगबाद संस्था (बीएसएस) के अनुसार यूनुस के प्रेस सचिव शफीकुल आलम ने यह टिप्पणी शनिवार को खुलना शहर में पत्रकारों से बातचीत के दौरान की. मुख्य सलाहकार मुहम्मद यूनुस ने पिछले महीने घोषणा की थी कि बांग्लादेश में आम चुनाव अगले साल अप्रैल में होंगे.

आलम ने कहा, “आगामी राष्ट्रीय चुनाव देश के इतिहास में सबसे विश्वसनीय व शांतिपूर्ण चुनाव होंगे.” उन्होंने कहा कि जुलाई 2024 में शेख हसीना के नेतृत्व वाली अवामी लीग सरकार को हटाने के लिए बड़े पैमाने पर हुए विद्रोह का प्राथमिक लक्ष्य बांग्लादेश में लोकतंत्र को बहाल करना था. उन्होंने कहा कि अंतरिम सरकार ने स्वतंत्र व निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए हैं.

पिछले साल पांच अगस्त को छात्रों के नेतृत्व में हुए व्यापक विरोध प्रदर्शन के बाद सत्ता से हटने के बाद शेख हसीना भारत चली गई थीं. पिछले सप्ताह अंतरिम सरकार ने 2014, 2018 और 2024 के आम चुनावों में अनियमितताओं, भ्रष्टाचार व प्रशासनिक संलिप्तता के आरोपों की जांच के लिए एक समिति गठित की थी.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version