ढाका: ढाका और चटगांव सहित बांग्लादेश के विभिन्न हिस्सों में शुक्रवार को 7.3 तीव्रता का भूकंप आया। इस दौरान किसी के हताहत होने की कोई जानकारी नहीं मिली है। बांग्लादेश मौसम विभाग के अनुसार, दोपहर 12 बजकर 25 मिनट पर आए भूकंप का केंद्र बांग्लादेश सीमा के पास म्यांमा के मांडले में था।

ढाका से भूकंप के केंद्र की दूरी 597 किलोमीटर है। समाचार वेबसाइट ‘प्रथम अलो’ ने मौसम विभाग के भूकंप अवलोकन एवं अनुसंधान केंद्र के कार्यवाहक अधिकारी मोहम्मद रुबायत कबीर के हवाले से बताया कि 7.3 तीव्रता वाले भूकंप को बड़ी भूकंपीय घटना के रूप में वर्गीकृत किया गया है।

इस बीच, अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण (यूएसजीएस) ने बताया कि भूकंप की तीव्रता 7.7 थी। यूएसजीएस के अनुसार, भूकंप का केंद्र म्यांमा के सागाइंग से 16 किलोमीटर उत्तर-उत्तरपश्चिम में 10 किलोमीटर की गहराई पर था।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version