ढाका: बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने 2014, 2018 और 2024 के आम चुनावों में अनियमितताओं, भ्रष्टाचार एवं प्रशासनिक संलिप्तता के आरोपों की जांच करने और भविष्य में निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के संबंध में सिफारिशें करने के लिए एक समिति गठित की है। एक अधिसूचना में यह जानकारी दी गई है।

उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश शमीम हसनैन के नेतृत्व में पांच-सदस्यीय समिति 30 सितंबर तक आरोपों के बारे में एक रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी। बीडी न्यूज 24 ने बृहस्पतिवार को कैबिनेट डिवीजन अधिसूचना के हवाले से कहा कि समिति इस आरोप की जांच करेगी कि क्या तीनों चुनावों में तत्कालीन सत्तारूढ़ अवामी लीग पार्टी को जीत दिलाने के लिए व्यवस्थित रूप से लोगों को उनके मतदान के अधिकार से वंचित किया गया था।

अधिसूचना में कहा गया है कि चुनावों के दौरान कानून के शासन, लोकतंत्र और मौलिक मानवाधिकारों को कथित तौर पर कमजोर किया गया, जिसकी घरेलू व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर व्यापक आलोचना हुई।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version