भारत और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने इस साल चार जून को बंगलूरू के चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर हुए दर्दनाक हादसे पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। दरअसल, आरसीबी फ्रेंचाइजी की आईपीएल विजय यात्रा के दौरान चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भगदड़ मच गई थी। इस हादसे में 11 लोगों की जान चली गई थी और कई घायल हो गए थे। जो पल RCB और उसके खिलाड़ियों के लिए सबसे बड़ी उपलब्धि होना चाहिए था, वही दिन दुख और मातम में बदल गया। अब विराट कोहली ने इस मामले में पहली प्रतिक्रिया दी है।

कोहली का भावुक बयान

कोहली ने आरसीबी के ‘एक्स’ अकाउंट पर शेयर किए गए संदेश में कहा, ‘जिंदगी में कुछ भी आपको ऐसे दिल टूटने के लिए तैयार नहीं करता, जैसा चार जून को हुआ। हमारी फ्रेंचाइजी के इतिहास का जो सबसे खुशी का दिन होना चाहिए था…वो एक त्रासदी में बदल गया।’ उन्होंने आगे कहा, ‘मैं लगातार उन परिवारों के बारे में सोच रहा हूं और प्रार्थना कर रहा हूं, जिनसे हमने अपनों को खो दिया…और उन फैन्स के लिए भी जो घायल हुए। आपका नुकसान अब हमारी कहानी का हिस्सा है। हम सब मिलकर आगे बढ़ेंगे…देखभाल, सम्मान और जिम्मेदारी के साथ।’

जांच और जिम्मेदारी

आधिकारिक जांच में यह सामने आया कि सोशल मीडिया पर भेजे गए निमंत्रणों के बाद लगभग 2.5 लाख फैन्स चिन्नास्वामी स्टेडियम पर उमड़ पड़े थे। पुलिस ने माना कि भीड़ नियंत्रण में वे बेहद कम पड़ गए और आरसीबी को इस हालात के लिए जिम्मेदार ठहराया गया। जांच में यह भी कहा गया कि उचित अनुमति और व्यवस्थाओं का अभाव इस भगदड़ की बड़ी वजह थी।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version