राष्ट्रवाणी: Is Bank Open Or Closed Today: बैंक कर्मचारियों ने 11 सितंबर को राष्ट्रव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है, जिससे लगातार …और पढ़ें आज बैंक हड़ताल की वजह से बैंक रहेंगे बंद? 11 सितंबर को बैंक कर्मचारियों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल। लगातार छुट्टियों के कारण 4 दिन बैंकिंग सेवाएं प्रभावित। 5-डे वर्किंग की मांग हड़ताल का मुख्य कारण। बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली: अगर आपको बैंक ब्रांच जार कोई जरूरी काम निपटाना है, तो यह खबर आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण है। शुक्रवार, 11 सितंबर को देशभर के बैंक कर्मचारियों ने राष्ट्रव्यापी हड़ताल का आह्वान (Bank Holiday on 11 September) किया है। इस एक दिन की हड़ताल और उसके बाद आने वाली लगातार छुट्टियों के कारण बैंकिंग सेवाएं अगले 3 से 4 दिनों तक बुरी तरह प्रभावित रह सकती है। बैंक यूनियनों ने अपनी कई लंबित मांगों को लेकर इस एक दिवसीय हड़ताल (Bank Strike) का ऐलान किया है। इनमें सबसे प्रमुख 5 डे वर्किंग ( 5 Day working) की व्यवस्था लागू करना है। बातचीत के बावजूद अब तक कोई ठोस समाधान न निकलने के कारण यह कदम उठाया गया है। इसके साथ ही आज दिल्ली में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन (Brics Summit 2026) का आह्वान होने जा रहा है। बैंकों का कामकाज सिर्फ शुक्रवार की हड़ताल के दिन ही नहीं, बल्कि उसके बाद के दिनों में भी ठप रहेगा। छुट्टियों का पूरा कैलेंडर कुछ इस प्रकार है: इस हड़ताल की सीधा असर ब्रांच में होने वाले शारीरिक कामकाज पर पड़ेगा। बैंक ब्रांच में कैश जमा करने में दिक्कत हो सकती है। चेक क्लियरेंस से जुड़े काम प्रभावित होंगे।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version