राष्ट्रवाणी: October bank holiday list: अक्टूबर महीने में गांधी जयंती, नवरात्रि, दशहरा और करवा चौथ जैसे कई बड़े त्योहारों के कारण बैंक कुल 16 दिन बंद रहेंगे। इस महीने कितने दिन बंद रहेंगे बैंक? (ai photo) जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली: आज से शुरू हुआ महीना यानी अक्टूबर में अगर आपको बैंक से जुड़ा कोई भी जरूरी काम करना है, तो यह खबर आपके लिए बहुत काम की है।
इस महीने में गांधी जयंती, नवरात्रि, दशहरा (दुर्गा पूजा) और करवा चौथ जैसे कई बड़े त्योहार हैं। इसी वजह से देश के प्रमुख सरकारी और प्राइवेट बैंक जैसे SBI, PNB, BoB, HDFC, ICICI आदि) अलग-अलग राज्यों में कुल मिलाकर 16 दिन बंद रहेंगे। अक्टूबर के महीने में दूसरे और चौथे शनिवार के साथ-साथ रविवार की नियमित छुट्टियों के अलावा कई राष्ट्रीय और क्षेत्रीय (Regional) छुट्टियां भी हैं।
अगर आपको बैंक बंद होने वाले दिन अचानक पैसों की जरूरत पड़ जाए या कोई ट्रांजैक्शन करना हो, तो घबराने की जरूरत नहीं है। बैंक ब्रांच भले ही बंद रहें, लेकिन डिजिटल बैंकिंग सेवाएं पूरी तरह चालू रहेंगी।
