राष्ट्रवाणी: त्योहारों की जगमगाहट, अपनों का साथ और फुर्सत के कुछ खास पल। जी हां, अक्टूबर का महीना उत्सवों की एक लंबी लड़ी लेकर आया है। अक्टूबर 2026 कैलेंडर: यहां देखें व्रत-त्योहार, स्कूल और बैंकों की छुट्टियों की पूरी लिस्ट (Image Source: एआई-Generated) जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली।

शरद ऋतु की सुहानी दस्तक के साथ अक्टूबर का महीना छुट्टियों की एक शानदार सौगात लेकर आ रहा है। पितृ पक्ष के समापन से लेकर नवरात्र के गरबा और करवा चौथ की रौनक तक, यह महीना पूरे शबाब पर रहने वाला है। त्योहारों की इस जगमगाहट के बीच स्कूलों और बैंकों में भी छुट्टियों की लंबी कतार रहेगी।

अगर आप भी अपनों के साथ घूमने या धार्मिक आयोजनों की योजना बना रहे हैं, तो देखिए अक्टूबर 2026 के सभी प्रमुख व्रत-त्योहारों और छुट्टियों की पूरी लिस्ट (October 2026 Calendar), ताकि आपकी हर प्लानिंग रहे एकदम परफेक्ट। अक्टूबर की शुरुआत बेहद खास है। महीने के पहले हिस्से में पितृ पक्ष और इंदिरा एकादशी जैसे महत्वपूर्ण दिन पड़ रहे हैं।

10 अक्टूबर को सर्व पितृ अमावस्या के बाद, 11 अक्टूबर से शारदीय नवरात्र की शुरुआत होगी। इसके बाद दुर्गा अष्टमी, महानवमी और दशहरे का जश्न मनेगा। महीने का दूसरा हिस्सा भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा के इर्द-गिर्द घूमेगा, जिसमें पापांकुशा एकादशी, शरद पूर्णिमा और कोजागरा पूजा शामिल हैं।

महीने का समापन 29 अक्टूबर को सबसे खास त्योहारों में से एक करवा चौथ के साथ होगा। (नोट: हिंदू त्योहारों की तारीखें और पूजा का समय स्थानीय पंचांग, सूर्योदय और चंद्रोदय के अनुसार बदल सकता है। इसलिए किसी भी पूजा के लिए अपना स्थानीय कैलेंडर जरूर चेक कर लें।) रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की छुट्टियों की लिस्ट के अनुसार, अक्टूबर 2026 में देश भर के बैंक अलग-अलग राज्यों के त्योहारों के हिसाब से 11 दिनों तक बंद रह सकते हैं।

इसके अलावा हर रविवार और महीने के दूसरे व चौथे शनिवार को भी बैंकों में ताला लटकता है। छुट्टियों के अलावा बैंक ग्राहकों को एक और बात का ध्यान रखना होगा। बैंकिंग सेक्टर में 5-दिन के वर्किंग वीक की मांग को लेकर यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) ने 26 अक्टूबर 2026 से अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान किया है।

अगर यह हड़ताल होती है, तो कामकाज प्रभावित हो सकता है। हालांकि, राहत की बात यह है कि बैंक बंद होने या हड़ताल के दौरान भी NEFT, RTGS, ऑनलाइन बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, UPI और ATM जैसी डिजिटल सेवाएं चालू रहेंगी। अक्टूबर का महीना स्कूली छात्रों के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं होता।

गांधी जयंती से लेकर दशहरा और क्षेत्रीय त्योहारों तक, छात्रों और परिवारों को शॉर्ट ट्रिप प्लान करने के कई मौके मिलेंगे। हालांकि, स्कूलों की छुट्टियां राज्य, शिक्षा बोर्ड और हर स्कूल के अपने कैलेंडर के अनुसार अलग-अलग हो सकती हैं। कुछ राज्यों और वहां मनाए जाने वाले प्रमुख अवसरों की लिस्ट नीचे दी गई है: पश्चिम बंगाल में सबसे लंबा ब्रेक दुर्गा पूजा का होता है।

यहां महा अष्टमी, दशहरा और अन्य पूजा के दिनों के आसपास लंबी छुट्टियां होती हैं। हालांकि, इन छुट्टियों की सटीक अवधि राज्य के अकादमिक कैलेंडर और स्कूलों पर निर्भर करती है। इसी तरह, दिल्ली और यूपी जैसे राज्यों में भी स्कूल अपने अनुसार दशहरा या ऑटम ब्रेक की अतिरिक्त घोषणा कर सकते हैं।

चूंकि हर राज्य और बोर्ड का हॉलिडे कैलेंडर अलग होता है, इसलिए अभिभावकों और छात्रों को किसी भी ट्रिप की प्लानिंग करने से पहले अपने स्कूल का आधिकारिक सर्कुलर जरूर चेक कर लेना चाहिए।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version