राष्ट्रवाणी: आशुतोष तिवारी, जगदलपुर। बस्तर जिले के जगदलपुर शहर में 4 वर्षीय मासूम बच्ची के अपहरण मामले में पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने 16 घंटे के अंदर ही बच्ची को बरामद कर लिया है, लेकिन आरोपी फरार हो गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। यह पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। संजय बाजार से शुक्रवार की शाम को बच्ची का अपहरण किया गया था। बच्ची के परिजनों की शिकायत के बाद कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज किया और उसकी खोजबीन शुरु की गई। पुलिस ने जब संजय मार्केट इलाके में लगे सीसीटीवी खंगाले, तो उसमें बच्ची नजर आई। इसके बाद पुलिस ने 16 घंटे की मशक्कत के बाद अपहरण हुई बच्ची को नगरनार थाना क्षेत्र के मार्केल से बच्ची को सुरक्षित बरामद किया। बच्ची का अपहरण करने वाले युवक की पहचान पुलिस ने कर ली है। बताया जा रहा है कि आरोपी आदतन चोरी का अपराधी है और कई बार चोरी के मामले में गिरफ्तार किया जा चुका है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की बात कही है। इस मामले में जगदलपुर सीएसपी सुमीत कुमार का कहना है कि आरोपी की पहचान कर ली गई है, जो कि पुलिस की गिरफ्त से फरार है। उन्होंने आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version