कोलकाता: भारत के पूर्व क्रिकेटर अरुण लाल ने राष्ट्रीय खेल दिवस समारोह के तहत भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) के क्षेत्रीय केंद्र द्वारा आयोजित संगोष्ठी में फोन पर स्क्रीन टाइम के चलन पर ंिचता व्यक्त करते हुए कहा कि इससे युवा खेल के मैदान से दूर रहे हैं।

‘ग्रासरूट्स टू ग्लोबल पोडियम्स: इंडियाज रोड टू 2036’ विषय पर आयोजित सत्र में अरुण ने भारत की ओलंपिक महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने के लिए जमीनी स्तर के खेलों के महत्व पर जोर दिया।

उन्होंने रविवार को आयोजित सत्र में कहा, ‘‘ बच्चों को फोन की जगह खेल के मैदान को चुनने के लिए प्रोत्साहित किया जाना चाहये।’’

इस संगोष्ठी में साइ के क्षेत्रीय निदेशक अमर ज्योति सहित अन्य गणमान्य लोगों ने स्कूलों में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर बल दिया। राष्ट्रीय खेल दिवस 29 अगस्त को हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। सरकार ने इस वर्ष इसे तीन दिवसीय उत्सव बना दिया है, जिसमें साइकिंिलग प्रतियोगिताएं का आयोजन भी शामिल था।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version