राष्ट्रवाणी: मौसम में बदलाव के साथ डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा भी बढ़ने लगता है. जिससे बच्चों के बीमार पड़ने का डर रहता है. ऐसे में माता-पिता को घर की साफ-सफाई से लेकर बच्चों के खानपान और उनकी दिनचर्या तक कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना चाहिए. थोड़ी सी सावधानी बच्चों को मच्छरों से होने वाली बीमारियों से बचाने में मदद करती है. डेंगू और मलेरिया से बचने के लिए सबसे जरूरी है कि घर और आसपास मच्छरों को पनपने न दिया जाए. कूलर, गमले, बाल्टी, छत और पानी की टंकी जैसी जगहों पर पानी जमा न होने दें. अगर कहीं पानी जमा है तो उसे तुरंत साफ करें. कूलर का पानी भी नियमित रूप से बदलते रहें. घर की खिड़कियों और दरवाजों पर जाली लगवाने से मच्छरों को अंदर आने से रोका जा सकता है. बच्चों को बाहर खेलने भेजते समय भी आसपास की जगह का ध्यान रखें. बच्चों को मच्छरों से बचाने के लिए उन्हें पूरे बाजू के कपड़े, पूरी पैंट और मोजे पहनाएं, खासकर सुबह और शाम के समय. बच्चों के सोने के दौरान मच्छरदानी का इस्तेमाल करें. दिन में सोते समय भी मच्छरदानी लगाना फायदेमंद होता है, क्योंकि डेंगू फैलाने वाले मच्छर दिन में भी काटते हैं. बच्चों की उम्र के हिसाब से सुरक्षित मॉस्किटो रिपेलेंट का इस्तेमाल करें, लेकिन इसे लगाने से पहले डॉक्टर की सलाह लेना बेहतर है. बच्चों को घर का बना ताजा और पौष्टिक खाना दें. उन्हें पर्याप्त पानी और दूसरे तरल पदार्थ पिलाते रहें, ताकि शरीर में पानी की कमी न हो. अगर बच्चे को तेज बुखार, सिर दर्द, आंखों के पीछे दर्द, बदन दर्द, उल्टी, पेट दर्द या त्वचा पर लाल चकत्ते दिखाई दें तो इसे नजरअंदाज न करें. ज्यादा सुस्ती, लगातार उल्टी या पेट में तेज दर्द होने पर तुरंत डॉक्टर को दिखाएं. बुखार होने पर खुद से दवा देने के बजाय डॉक्टर की सलाह लें, क्योंकि डेंगू और मलेरिया के लक्षण कई बार सामान्य वायरल बुखार जैसे लग सकते हैं. Check out below Health Tools-Calculate Your Body Mass Index ( BMI ) Calculate The Age Through Age Calculator निर्जला गौड़ इस वक्त ABP Live की लाइफस्टाइल डेस्क पर इंटर्न के तौर पर काम कर रही हैं. वह मंदसौर यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में अपनी डिग्री कर रही हैं. इससे पहले वह EBNW Stories में कंटेंट राइटर के तौर पर इंटर्नशिप कर चुकी हैं. डिजिटल जर्नलिज्म और कंटेंट क्रिएशन में उनकी खास रुचि है. आसान, आकर्षक और रिलेटेबल अंदाज में कहानियों को पेश करना और पाठकों तक जानकारी को प्रभावी तरीके से पहुंचाना उनकी खासियत है. We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.
Trending
- आयकर विभाग की CG में 50 ठिकानों पर जांच जारी, 14 करोड़ की नगदी और सोने-चांदी के आभूषण जब्त – राष्ट्रवाणी
- सरगुजा: के गब्बर का खौफ खत्म रे भैया: अब गले में कॉलर आईडी, हर घंटे मिल रही कबरा हाथी की लोकेशन – राष्ट्रवाणी
- आरक्षित वर्ग की अधिक अंक वाली महिला अभ्यर्थियों को सामान्य पदों पर चयन का अधिकार : हाई कोर्ट – राष्ट्रवाणी
- यूनेस्को-यूसीएल अध्ययन ने चेतावनी दी है कि जलवायु विज्ञान पर उपयोगकर्ता प्रतिक्रिया के तहत एआई मॉडल ध्वस्त हो गए हैं – भारतीय पीएसयू
- बस्तर: मुख्य सचिव विकासशील ने बस्तर संभाग के समग्र विकास के लिए प्रस्तावित योजनाओं की समीक्षा की….. – राष्ट्रवाणी
- रायपुर: हेट स्पीच के 14 मामलों में अमित बघेल को सुप्रीम कोर्ट से नियमित जमानत, रायपुर प्रवेश की पाबंदी समाप्त – राष्ट्रवाणी
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने युवाओं से किया आत्मीय संवाद, सफलता के साथ अच्छे नागरिक बनने का दिया संदेश…. – राष्ट्रवाणी
- सूरजपुर: कलेक्टर ने राजस्व विभाग में कसावट लाने के लिए तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों की नई पदस्थापना की – राष्ट्रवाणी

