Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

CGBSE 12वीं रिजल्ट 2026 आज होगा जारी, छात्र Navabharat.news पर भी देख सकेंगे परिणाम

April 29, 2026

खतरों के खिलाड़ी 15: नए-पुराने सितारों की एंट्री से बढ़ा रोमांच, जानिए पूरी कंटेस्टेंट लिस्ट और शो की डिटेल – |

April 28, 2026

संत-महात्माओं के दिब्य सानिध्य में भगवान आध शंकराचार्य जयंती महोत्सव संपन्न

April 28, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Country»बीआरएस नेता हरीश राव कालेश्वरम परियोजना में ‘अनियमितताओं’ की जांच कर रहे आयोग के समक्ष पेश हुए
Country

बीआरएस नेता हरीश राव कालेश्वरम परियोजना में ‘अनियमितताओं’ की जांच कर रहे आयोग के समक्ष पेश हुए

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniJune 9, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
बीआरएस नेता हरीश राव कालेश्वरम परियोजना में ‘अनियमितताओं’ की जांच कर रहे आयोग के समक्ष पेश हुए
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

हैदराबाद: तेलंगाना में भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) विधायक टी हरीश राव कालेश्वरम परियोजना में कथित अनियमितताओं की जांच कर रहे न्यायिक आयोग के समक्ष सोमवार को पेश हुए और उन्होंने इसे जलस्रोत में परिवर्तन करने के कारणों और परियोजना के अन्य पहलुओं के बारे में जानकारी दी।

पिछली बीआरएस सरकार में ंिसचाई मंत्री रहे राव ने इस परियोजना के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
न्यायिक आयोग द्वारा पूछताछ के बाद पत्रकारों से बातचीत में बीआरएस अध्यक्ष के. चंद्रशेखर राव के भतीजे हरीश राव ने कहा कि गोदावरी नदी में जलस्रोत को तुम्मिडीहेट्टी से मेदिगड्डा स्थानांतरित करने पर विस्तृत चर्चा हुई।

बीआरएस विधायक ने कहा कि उन्होंने न्यायिक आयोग को विस्तृत जवाब दिया है, जिसकी अध्यक्षता उच्चतम न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश पी सी घोष कर रहे हैं। पिछली बीआरएस सरकार, शुरूआत में मूल योजना के अनुसार तुम्मिडीहेट्टी में बैराज का निर्माण करना चाहती थी। उन्होंने बताया कि पड़ोसी महाराष्ट्र सरकार तुम्मिडीहेट्टी में जलस्रोत का पता लगाने के लिए सहमत नहीं थी।

उन्होंने कहा कि हालांकि, तत्कालीन मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव (केसीआर) ने 2015 में महाराष्ट्र के समकक्ष देवेंद्र फड़णवीस से इस अनुरोध के साथ मुलाकात की थी, लेकिन पड़ोसी राज्य सहमत नहीं हुआ। हरीश राव ने दावा किया कि केंद्रीय जल आयोग (सीडब्ल्यूसी) ने बताया कि तुम्मिडीहेट्टी में पानी की उपलब्धता अपर्याप्त है।

तुम्मिडीहेट्टी पर महाराष्ट्र के विरोध और अपर्याप्त जल उपलब्धता को देखते हुए, बीआरएस सरकार ने सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यम वाप्कोस से विकल्प सुझाने को कहा था, जिसने मेदिगड्डा में एक बैराज के निर्माण की सिफारिश की थी।

राव ने बताया कि उन्होंने आयोग को सीडब्ल्यूसी और वाप्कोस की रिपोर्ट और कैबिनेट के फैसलों सहित दस्तावेजी साक्ष्य सौंपे हैं। भाजपा के लोकसभा सदस्य ईताला राजेंद्र छह जून को न्यायिक आयोग के समक्ष पेश हुए। राजेंद्र भी बीआरएस सरकार में वित्त मंत्री थे।

राज्य में 2023 के विधानसभा चुनावों के दौरान, कालेश्वरम परियोजना के बैराजों को होने वाली क्षति एक प्रमुख मुद्दा बन गया। तेलंगाना के ंिसचाई मंत्री एन उत्तम कुमार रेड्डी ने हाल ही में घोषणा की कि राष्ट्रीय बांध सुरक्षा प्राधिकरण (एनडीएसए) ने एक लाख करोड़ रुपये से अधिक की लागत से निर्मित कालेश्वरम परियोजना को ‘‘संभवत?’’ देश की सबसे बड़ी मानव निर्मित आपदा करार दिया है। पूर्व मुख्यमंत्री केसीआर के 11 जून को आयोग के समक्ष पेश होने की संभावना है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleराहुल लोकसभा में विपक्ष के नेता हैं, निर्वाचन आयोग को उनके आरोपों का जवाब देना चाहिए : प्रशांत किशोर
Next Article विकसित कृषि संकल्प अभियान में किसानों को नि:शुल्क दिए जा रहे हैं मोटे अनाज के बीज के मिनी किट
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Country

वाराणसी में दीपावली पर्व पर श्री काशी विश्वनाथ धाम को सुगंधित फूलों और रोशनी से सजाया गया

October 18, 2025
Country

असम मंत्रिपरिषद का विस्तार, बीपीएफ के विधायक चरण बोरो को शामिल किया गया

October 18, 2025
Country

हाथरस में फर्जी मुठभेड़ में गिरफ्तार दो युवक अंतिम रिपोर्ट लगने के बाद रिहा

October 18, 2025
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202549 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202547 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202544 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202549 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202547 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202544 Views
Our Picks

CGBSE 12वीं रिजल्ट 2026 आज होगा जारी, छात्र Navabharat.news पर भी देख सकेंगे परिणाम

April 29, 2026

खतरों के खिलाड़ी 15: नए-पुराने सितारों की एंट्री से बढ़ा रोमांच, जानिए पूरी कंटेस्टेंट लिस्ट और शो की डिटेल – |

April 28, 2026

संत-महात्माओं के दिब्य सानिध्य में भगवान आध शंकराचार्य जयंती महोत्सव संपन्न

April 28, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.