वाराणसी: बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में पिछले माह तेलुगु विभागाध्यक्ष (एचओडी) पर हुए हमले के आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद बुधवार को गिरफ्तार कर लिया और खुलासा किया कि पूर्व एचओडी इस मामले में मुख्य साजिशकर्ता है। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि पिछले माह 28 जुलाई को तेलुगु विभागाध्यक्ष राममूर्ति पर कुछ लोगों ने हमला कर उन्हें घायल कर दिया था जिसके बाद मुकदमा दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी गई थी। पुलिस उपायुक्त (अपराध) सरवणन टी. ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘जांच में पाया गया कि उसी विभाग के पूर्व एचओडी प्रो. बुदाती वेंकटेश्वरलु का मौजूदा एचओडी राममूर्ति से प्रशासनिक मुद्दों पर मनमुटाव रहता था, जिसका बदला लेने के लिए बाद उन्होंने (पूर्व एचओडी ने) दो पूर्व छात्रों से संपर्क कर इस हमले की साजिश रची।’’

उन्होंने कहा, ‘‘पूर्व छात्रों ने एक स्थानीय बदमाश गणेश पासी को हमले की सुपारी दी और पासी ने अपने दो साथियों संग राममूर्ति पर हमला किया।’’ पुलिस ने बताया कि उसे मंगलवार रात पासी के नुआवां में मौजूद होने की सूचना मिली जिसके बाद पुलिस ने इलाके को घेर लिया। उसने बताया कि आरोपी ने पुलिस दल पर गोलियां चला दीं जिसके बाद पुलिस की जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

उसने बताया कि उसके पास से एक देसी पिस्तौल बरामद की गई है। पुलिस उपायुक्त (काशी) के ‘एक्स’ खाते से किए गए एक पोस्ट में कहा गया, ‘‘बीएचयू के प्रोफेसर पर जानलेवा हमला करने वाला मुख्य साजिशकर्ता उसी विभाग का पूर्व एचओडी निकला। घटना में संलिप्त एक हमलावर को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि एक अन्य आरोपी को तेलंगाना से गिरफ्तार कर ट्रांजिट रिमांड पर लिया गया है।’’

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version