बीजापुर. छत्तीसग­ढ़ के बीजापुर जिले में विस्फोटक बरामद किए जाने के बाद रविवार को आठ नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया गया जिनमें से तीन की गिरफ्तारी के लिए कुल तीन लाख रुपये का इनाम घोषित था. पुलिस ने यह जानकारी दी. जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी), केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और स्थानीय पुलिस द्वारा नक्सल विरोधी अभियान के दौरान उन्हें बासागुडा थाने की सीमा के अंतर्गत पोलमपल्ली गांव के पास एक वन क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया.

पुलिस ने बताया कि इनमें से कोसा सोदी की गिरफ्तारी के लिए दो लाख रुपये का इनाम था तथा वह नेंद्रा रिवोल्यूशनरी पीपुल्स कमेटी (आरपीसी) और सीएनएम प्रमुख के रूप में सक्रिय था जबकि दो अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 50-50 हजार रुपये का इनाम था. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सुरक्षार्किमयों ने उनके पास से एक आईईडी, एक कुकर बम, एक टिफिन बम और उत्खनन उपकरण बरामद किए हैं. पुलिस के अनुसार, अदालत में पेश किए जाने के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version