बीजापुर: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों ने उचित मूल्य की दुकान के संचालक की कथित तौर पर कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी। पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि घटना रविवार देर रात साढ़े 11 बजे उसूर थाना क्षेत्र के ंिलगापुर गांव की है जहां सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने आए मारूडबाका गांव के निवासी नागा भंडारी की नक्सलियों ने कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी।

अधिकारियों ने बताया कि वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर वहां से फरार हो गए। उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस दल को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा हमलावर नक्सलियों की तलाश शुरू कर दी है।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version