बीजापुर. छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों ने एक ग्रामीण की धारदार हथियार से हत्या कर दी. पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि जिले के उसूर थानाक्षेत्र अंतर्गत पेरमपल्ली गांव में नक्सलियों ने कवासी हुंगा (38) की धारदार हथियार से हत्या कर दी. उन्होंने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली कि बीती रात 12 बजे से एक बजे के मध्य लगभग पांच नक्सली गांव पहुंचे और मुखबिरी का आरोप लगाते हुए हुंगा की धारदार हथियार से हत्या करके वहां से फरार हो गए.

अधिकारियों ने बताया कि आज जब पुलिस को घटना की जानकारी मिली तब घटनास्थल के लिए पुलिस दल रवाना किया गया तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. उन्होंने बताया कि पुलिस ने इस संबंध में एक मामला दर्ज कर लिया है तथा मामले की जांच की जा रही है. इससे पहले मंगलवार शाम को जिले के मद्देड़ थानाक्षेत्र अंतर्गत सिराकोंटा और दम्पाया गांव के मध्य नक्सलियों द्वारा लगाए गए एक प्रेशर बम की चपेट में आने से एक ग्रामीण घायल हो गया था.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version