बीजापुर. छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में परिष्कृत विस्फोटक उपकरण (आईईडी) धमाके में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि घटना मंगलवार शाम जिले के मद्देड़ थाना क्षेत्र के सिराकोंटा और दम्पाया गांव के मध्य की है. उन्होंने बताया कि पेगड़ापल्ली निवासी ग्रामीण विशाल गोटे (32) वन उपज (मशरूम) बटोरने के लिए गए थे तभी आईईडी धमाके में वह गंभीर रूप से घायल हो गए.

अधिकारियों ने बताया कि गोटे के पैर और चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं. उन्होंने बताया कि उसे तत्काल मद्देड़ के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां से बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल बीजापुर और बाद में मेडिकल कॉलेज अस्पताल जगदलपुर भेज दिया गया. अधिकारियों ने बताया कि ग्रामीणों से अनुरोध किया गया है कि वे जंगल में जाते समय विशेष सतर्कता बरतें और किसी भी संदिग्ध वस्तु या गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस थाना या निकटतम सुरक्षा शिविर को दें. राज्य के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में नक्सली सुरक्षाबलों को निशाना बनाने के लिए जंगलों और सड़कों पर आईईडी धमाके करते हैं. कई बार इसका शिकार ग्रामीण भी हो जाते हैं.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version