बीजापुर. छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में परिष्कृत विस्फोटक उपकरण (आईईडी) विस्फोट में 16 वर्षीय एक लड़की समेत तीन ग्रामीण घायल हो गए. पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि मद्देड़ थाना क्षेत्र के धनगोल गांव के निकट रविवार शाम हुई इस घटना में घायल लोगों की पहचान कविता कुड़ियम (16), कोरसे संतोष (26) और चिड़ेम कन्हैया (24) के रूप में हुई है.

उन्होंने बताया कि ग्रामीण जंगल में मशरूम (फुटु) एकत्र करने गए थ तभी वे माओवादियों द्वारा किए गए आईईडी विस्फोट की चपेट में आ गए. अधिकारियों ने बताया कि ग्रामीणों के पैर और चेहरे में चोटें आई हैं. घायलों को रात में ही बीजापुर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया. उन्होंने बताया कि आम लोगों से अपील की गई है कि वे जंगल में जाते समय विशेष सतर्कता बरतें तथा किसी भी संदिग्ध वस्तु या गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस थाना या निकटतम सुरक्षा शिविर को दें.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version