बीजापुर. छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों ने कुल 13 लाख रुपये के इनामी छह माओवादियों समेत 26 नक्सलियों को  रफ्तार किया है. पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि सुरक्षाबलों ने जिले के गंगालूर थानाक्षेत्र में तीन नक्सलियों, भैरमगढ़ में तीन नक्सलियों, आवापल्ली में आठ नक्सलियों, उसूर में आठ नक्सलियों और तर्रेम थाना क्षेत्र में चार नक्सलियों को गिरफ्तार किया है.

उन्होंने बताया कि उनमें से उसूर क्षेत्र में गिरफ्तार बटालियन नंबर एक के सदस्य मुन्ना पोटाम (25) के सिर पर आठ लाख रुपये का इनाम है जबकि अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार पांच अन्य नक्सलियों–अर्जुन अटामी ऊर्फ गुडडी (20), पायको माड़वी ऊर्फ सोनी (27), कृष्णा पोडियाम (28), मनी मड़कम (35) और रामा काका (34) के सर पर एक-एक लाख रुपये का इनाम है.

अधिकारियों ने बताया कि जिले में चल रहे नक्सल-विरोधी अभियान के तहत जिला रिजर्व गार्ड, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और जिला बल के संयुक्त दलों को नक्सल विराधी अभियान पर रवाना किया गया था तथा बाद में सुरक्षाबलों ने घेराबंदी कर इन नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया.

उन्होंने बताया कि इन नक्सलियों से बारूदी सुरंग, कुकर बम, टिफिन बम, ‘कार्डेक्स वायर’, ‘सेफ्टी फ्यूज’, ‘डेटोनेटर’, ‘मल्टीमीटर’, बिजली का तार, बैटरी, जमीन खोदने का औजार और अन्य सामान बरामद किये गये हैं. अधिकारियों ने बताया कि पूछताछ में इन नक्सलियों ने स्वीकार किया कि वे पुलिस दल को क्षति पहुंचाने के लिए बारूदी सुरंग लगाने की कोशिश में थे. उन्होंने बताया कि क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version