बीजापुर: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले की पहाड़ियों में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के बंकर से बड़ी संख्या में सोलर प्लेट और अन्य सामान बरामद किया है। पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के पामेड़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत मुर्कराजगुट्टा गांव की पहाड़ी में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के एक बंकर से छह सोलर प्लेट, माओवादियों की दो र्विदयां, दो छत के पंखे और अन्य सामान बरामद किया है।

उन्होंने बताया कि जिले जीड़पल्ली गांव में स्थित शिविर से केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के कोबरा बटालियन के दल को नक्सल विरोधी अभियान पर रवाना किया गया था। उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान मुर्कराजगुट्टा में नक्सलियों के द्वारा बंकरनुमा संरचना में छिपाया गया ‘डंप’ बरामद किया गया।

अधिकारियों ने बताया कि डंप को नक्सलियों ने कांक्रीट आरसीसी स्लेब से बने बंकरनुमा कमरे में छिपाकर रखा था। उन्होंने बताया कि कोबरा बटालियन के दल ने अभियान के दौरान नक्सलियों के 12 ठिकानों को नष्ट कर दिया।

अधिकारियों ने बताया कि इससे पहले जिले के कोमटपल्ली और तुमरेल गांव के जंगलों में बनाए गए डंप से नक्सलियों का हथियार बनाने का उपकरण, औजार और विस्फोटक सामान बरामद किया गया था। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है। भाषा सं संजीव जोहेब जोहेब

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version