बीजापुर. छत्तीसग­ढ़ के बीजापुर जिले में संदिग्ध नक्सलियों ने भाजपा के एक कार्यकर्ता की गला घोंटकर हत्या कर दी. पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के इलमिड़ी थाना क्षेत्र के अंतर्गत मुजालकांकेर गांव में नक्सलियों ने सोमवार रात सत्यम पुनेम की रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी.

उन्होंने बताया कि पुनेम की हत्या की सूचना मिलने के बाद पुलिस दल को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस सूत्रों ने बताया कि पुनेम क्षेत्र में भाजपा के मंडल कार्यकर्ता के रूप में कार्य कर रहा था. उन्होंने बताया कि शव के करीब से पर्चा भी बरामद किया गया है. पुनेम की हत्या की जिम्मेदारी कथित तौर पर नक्सलियों की मद्देड़ एरिया कमेटी ने ली है. पर्चे में पुनेम के मुखबिर होने का आरोप लगाया गया है, वहीं उसे बार-बार समझाइश देने का भी उल्लेख किया गया है.

इस घटना के साथ बीजापुर सहित सात जिलों वाले बस्तर संभाग के अलग-अलग स्थानों पर इस साल अब तक माओवादी हिंसा में लगभग 40 लोगों की जान जा चुकी है. जनवरी 2023 से दिसंबर 2024 के बीच संभाग में अलग-अलग घटनाओं में 11 भाजपा नेताओं की हत्या कर दी गई.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version