बीजापुर. छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों द्वारा तीन ग्रामीणों की गला घोंटकर हत्या करने की घटना सामने आई है. अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि जिले के पेद्दाकोरमा गांव में नक्सलियों द्वारा तीन ग्रामीणों की गला घोंटकर हत्या किए जाने की सूचना मिली है.

उन्होंने बताया कि पुलिस को सूचना मिली है कि नक्सलियों ने आज शाम पेद्दाकोरमा (नयापारा) निवासी तीन व्यक्तियों की रस्सी से गला घोंटकर कर हत्या कर दी है. अधिकारियों ने बताया कि सूचना की पुष्टि के लिए पुलिस दल को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया है. उन्होंने कहा कि ग्रामीणों में भय और दहशत का माहौल बनाने के उद्देश्य से नक्सलियों ने निर्दोष ग्रामीणों की हत्या की है.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version