बीजापुर. छत्तीसगढ. के बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में एक नक्सली को मार गिराया. पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बेदरे थाना से जिला बल और छत्तीसगढ. सशस्त्र बल के संयुक्त दल को नक्सल विरोधी अभियान के लिए रवाना किया गया था.

उन्होंने बताया कि दल जब आज शाम करीब साढ.े पांच बजे केरपे और तोड़समपारा गांव के मध्य पहुंचा तभी नक्सलियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू कर दी जिसके बाद सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की. अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ समाप्त होने के बाद जब सुरक्षाबलों ने घटनास्थल की तलाशी ली तब वहां एक नक्सली का शव, 315 बोर राइफल, टीफिन बम और अन्य सामान बरामद किए गए.

उन्होंने बताया कि मुठभेड़ स्थल पर खून के धब्बे और घसीटने के निशान मिले है, जिससे इस मुठभेड़ में कुछ अन्य नक्सलियों के भी मारे जाने तथा घायल होने का अंदेशा है. उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में मारे गये नक्सली की पहचान कराई जा रही है. क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version