Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

वीकेंड होगा धमाकेदार: OTT पर आ रही हैं 8 जबरदस्त फिल्में और सीरीज, हर मूड के लिए पूरा एंटरटेनमेंट पैक – |

April 29, 2026

शासकीय कर्तव्यों की उपेक्षा और अनुशासनहीनता बरतने पर पर व्याख्याता निलंबित

April 29, 2026

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के अहम फैसले: शहरी गैस वितरण नीति को मंजूरी

April 29, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Chhattisgarh»बीजापुर: नक्सलियों ने जिस गांव में किया था विस्फोट, वहां लगाया गया मोबाइल टावर
Chhattisgarh

बीजापुर: नक्सलियों ने जिस गांव में किया था विस्फोट, वहां लगाया गया मोबाइल टावर

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniJune 18, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
बीजापुर: नक्सलियों ने जिस गांव में किया था विस्फोट, वहां लगाया गया मोबाइल टावर
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

रायपुर. छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के नक्सल प्रभावित अंबेली गांव में मोबाइल टावर स्थापित किया गया है, जहां नक्सलियों ने इस वर्ष जनवरी में बारूदी सुरंग में विस्फोट करके एक वाहन को उड़ा दिया था. पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी. अंबेली गांव में हुए विस्फोट की घटना में सुरक्षाबल के आठ जवान शहीद हो गए थे जबकि एक वाहन चालक जान चली गई थी.

बस्तर क्षेत्र में तैनात पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सोमवार (16 जून) को अंबेली में जियो टेलीकॉम कंपनी का मोबाइल टावर लगाया गया, जिससे बीजापुर के सुदूर गांव अंबेली, उसकापटनम, करकेली और टुंगेली के ग्रामीणों को संचार सुविधा का लाभ मिलेगा.
अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार की “नियद नेल्ला नार” (आपका अच्छा गांव) योजना और केंद्र की “यूएसओएफ” (सार्वभौमिक सेवा दायित्व निधि) योजना के तहत गांव में मोबाइल टावर की सुविधा शुरू की गई है.

उन्होंने बताया कि मोबाइल टावर की स्थापना से ग्रामीणों को मोबाइल नेटवर्क का लाभ मिलना संभव हो गया है, साथ ही मजबूत नेटवर्क और इंटरनेट की सुविधा से ग्रामीण इलाकों में पढ़ने वाले छात्रों तथा प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले युवाओं को इसका लाभ मिलेगा. अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में सुदृढ़ सुरक्षा व्यवस्था, खाद्यान्न आपूर्ति, पानी, बिजली, परिवहन की सुविधा के लिए पुलिस और प्रशासन द्वारा उठाए गए इस महत्वपूर्ण कदम से क्षेत्र में अब संचार की सुविधा बहाल हो चुकी है.

उन्होंने कहा कि स्थानीय निवासियों को अब अपने परिवार के सदस्यों और अन्य व्यक्तियों से संपर्क स्थापित करने में आसानी होगी.
अधिकारियों ने कहा कि फिलहाल मोबाइल और इंटरनेट की आवश्यकता और सुविधा को देखते हुए क्षेत्र में संचार व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण के लिए मोबाइल टावर स्थापित किए जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि यह एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे क्षेत्र के लोगों को बेहतर संचार सुविधा मिलेगी और वे देश-विदेश के साथ जुड़ सकेंगे. अधिकारियों के अनुसार इसके अलावा, यह कदम क्षेत्र के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा.

अधिकारियों ने कहा कि बस्तर के विकास की राह में नक्सलियों द्वारा बिछाए गए बारूदी सुरंग (आईईडी) को हटाया जाएगा तथा स्कूल, अस्पताल, पानी, सड़क, आंगनबाड़ी और मोबाइल टावर जैसी बुनियादी सुविधाएं पूरे क्षेत्र में पहुंचे, इसके लिए पुलिस और प्रशासन पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रहा है. इस वर्ष छह जनवरी को नक्सलियों ने बीजापुर के कुटरू थाना क्षेत्र के अंबेली गांव के करीब लगभग 70 किलोग्राम वजनी बारूदी सुरंग में विस्फोट करके एक वाहन को उड़ा दिया था. इस घटना में आठ सुरक्षाकर्मी और वाहन चालक की मौत हो गई थी.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleप्रधानमंत्री मोदी की ट्रंप को दो टूक से कांग्रेस के झूठ का पर्दाफाश हुआ: भाजपा
Next Article सरकार 15 अगस्त से 3,000 रुपये का फास्टैग आधारित वार्षिक ‘पास’ शुरू करेगी : गडकरी
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Chhattisgarh

शासकीय कर्तव्यों की उपेक्षा और अनुशासनहीनता बरतने पर पर व्याख्याता निलंबित

April 29, 2026
Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के अहम फैसले: शहरी गैस वितरण नीति को मंजूरी

April 29, 2026
Chhattisgarh

देश में पहली पहल : दुर्ग का जेंडर-बैलेंस्ड सिस्टम बना रोल मॉडल

April 29, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202549 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202547 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202544 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202549 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202547 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202544 Views
Our Picks

वीकेंड होगा धमाकेदार: OTT पर आ रही हैं 8 जबरदस्त फिल्में और सीरीज, हर मूड के लिए पूरा एंटरटेनमेंट पैक – |

April 29, 2026

शासकीय कर्तव्यों की उपेक्षा और अनुशासनहीनता बरतने पर पर व्याख्याता निलंबित

April 29, 2026

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के अहम फैसले: शहरी गैस वितरण नीति को मंजूरी

April 29, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.