Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

क्या टूटने की कगार पर है मौनी रॉय की शादी? सोशल मीडिया एक्टिविटी ने बढ़ाई हलचल – |

May 12, 2026

विदेश यात्रा टालें, तेल बचाएं: पीएम मोदी की देशवासियों से बड़ी अपील – |

May 12, 2026

भारत नंबर वन, पाकिस्तान फिसला नीचे; आईसीसी रैंकिंग ने छेड़ी नई बहस

May 12, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Chhattisgarh»बेमेतरा राज्योत्सव में बवाल : कलेक्टर पर तानाशाही का आरोप, सांसद के सामने भाजपाइयों ने की नारेबाजी, विधायक समेत कार्यकर्ताओं ने किया कार्यक्रम का बहिष्कार
Chhattisgarh

बेमेतरा राज्योत्सव में बवाल : कलेक्टर पर तानाशाही का आरोप, सांसद के सामने भाजपाइयों ने की नारेबाजी, विधायक समेत कार्यकर्ताओं ने किया कार्यक्रम का बहिष्कार

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniNovember 3, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
बेमेतरा राज्योत्सव में बवाल : कलेक्टर पर तानाशाही का आरोप, सांसद के सामने भाजपाइयों ने की नारेबाजी, विधायक समेत कार्यकर्ताओं ने किया कार्यक्रम का बहिष्कार
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

बेमेतरा। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के रजत जयंती पर बेमेतरा के बेसिक स्कूल खेल मैदान में आयोजित तीन दिवसीय राज्योत्सव कार्यक्रम पहले ही दिन विवादों की भेंट चढ़ गया. कार्यक्रम में बैठक व्यवस्था को लेकर कलेक्टर रणबीर शर्मा और भाजपा कार्यकर्ताओं में कहासुनी हो गई. मामला इतना बढ़ गया कि भाजपाइयों ने दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के सांसद और राज्योत्सव के मुख्य अतिथि विजय बघेल के सामने कलेक्टर रणबीर शर्मा के खिलाफ जमकर नारेबाजी शुरू कर दी. विधायक दीपेश साहू सहित अन्य भाजपा नेताओं ने कार्यक्रम स्थल से बहिर्गमन कर दिया.

कलेक्टर पर भाजपाईयों ने लगाया अभद्रता का आरोप

पार्षद लक्की साहू मीडिया से बातचीत करते हुए बताया “राज्योत्सव के कार्यक्रम में सभी लोग बैठे हुए थे. वही सामने लाइन में कलेक्टर रणबीर शर्मा बैठे थे. उनके पीछे वाली लाइन में भाजपा कार्यकता और पार्षद बैठे थे. इसी दौरान कलेक्टर रणबीर ने वेटर को बुलाया और उन्हें डांटने लगे. कहा- चलो यहां से भागो. उसके कुछ ही सेकंड बाद उन्होंने ऊंची आवाज में भाजपा कार्यकताओं और स्थानीय जनप्रतिनिधियों को भी कहा-चलो आप लोग भी यहां से पीछे बैठो.

भाजपा कार्यकताओं ने पूरी बात विधायक दीपेश साहू को बताई, जिसके बाद कार्यकताओं के साथ विधायक दीपेश साहू भी कार्यक्रम छोड़कर बाहर निकल गए. पार्षद आकिब मलकानी ने बताया “कलेक्टर की कही बात हमें अच्छी नहीं लगी. हम जनप्रतिनिधि हैं, हमारे साथ अन्य पार्षद भी थे. कलेक्टर का यह व्यवहार हमें बिल्कुल ठीक नहीं लगा और हम रेस्ट हाउस आ गए.”

राज्योत्सव कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर रणबीर शर्मा के व्यवहार से आहत पार्षद और भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिला प्रशासन और कलेक्टर रणबीर शर्मा के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की. भाजपाइयों ने कहा कि यहां के कलेक्टर काफी तानाशाह है. प्रशासन शासन का कार्यक्रम है ऐसा नहीं करना चाहिए।

बता दें कि रविवार को तीन दिवसीय राज्योत्सव का शुभारंभ हुआ. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल रहे. उन्होंने छत्तीसगढ़ महतारी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर राज्योत्सव का शुभारंभ किया. विजय बघेल ने हितग्राहियों को शासकीय योजनाओं से लाभांवित किया और प्रतिभागी स्कूली बच्चों को पुरस्कृत भी किया.




Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleआधुनिक परिवहन सेवाएँ: सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा की ओर कदम
Next Article 7 से 13 नवंबर तक चलेगी ई-नीलामी — छत्तीसगढ़ की 18 रेत खदानों पर निवेशकों की नजरें
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Chhattisgarh

PM मोदी के सोना न खरीदने की अपील के समर्थन में उतरा छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन, प्रदेश अध्यक्ष कमल सोनी बोले- अर्थव्यवस्था होगी मजबूत

May 12, 2026
Chhattisgarh

सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं, अनुशासन, मेहनत और स्वस्थ दिनचर्या ही उपलब्धि की असली कुंजी – मुख्यमंत्री साय

May 11, 2026
Chhattisgarh

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव : CM साय

May 11, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202549 Views

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202549 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202544 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202549 Views

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202549 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202544 Views
Our Picks

क्या टूटने की कगार पर है मौनी रॉय की शादी? सोशल मीडिया एक्टिविटी ने बढ़ाई हलचल – |

May 12, 2026

विदेश यात्रा टालें, तेल बचाएं: पीएम मोदी की देशवासियों से बड़ी अपील – |

May 12, 2026

भारत नंबर वन, पाकिस्तान फिसला नीचे; आईसीसी रैंकिंग ने छेड़ी नई बहस

May 12, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.