नयी दिल्ली. छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोमवार को आरोप लगाया कि उनके बेटे के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कार्रवाई इसलिए शुरू की गई क्योंकि कांग्रेस ”अवैध पेड़ों की कटाई” का मुद्दा विधानसभा में उठाने वाली थी. ईडी ने पिछले दिनों शराब घोटाले से जुड़े धन शोधन मामले में बघेल के पुत्र चैतन्य बघेल को गिरफ्तार किया था.

भूपेश बघेल ने सोमवार को संसद भवन परिसर में कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा से मुलाकात की और उन्हें स्थिति और जांच एजेंसियों द्वारा कथित तौर पर निशाना बनाए जाने से अवगत कराया. उनका कहना था कि यह चैन्य बघेल का ”सौभाग्य” है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह उनके खिलाफ हैं.

उन्होंने दावा किया, ”मोदी-शाह कुछ भी बर्दाश्त कर सकते हैं, लेकिन वे अदाणी के खिलाफ कुछ भी बर्दाश्त नहीं कर सकते. वरना, 10 मार्च को जो छापा पड़ा, उसके बाद से कोई नोटिस नहीं दिया गया, पूछताछ नहीं हुई. लेकिन 18 जुलाई को उनके जन्मदिन पर ईडी ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया.” बघेल ने कहा, ”उसी दिन, अदाणी समूह अवैध रूप से पेड़ों की कटाई कर रहा था और हमने इसके खिलाफ विधानसभा में स्थगन प्रस्ताव पेश किया था.” बघेल ने दावा किया, ”यह सुनिश्चित करने के लिए कि इस पर चर्चा न हो, ये सारी कार्रवाई की गई.”

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version