राष्ट्रवाणी: सुप्रिया पांडेय, रायपुर। भाजपा के सोशल मीडिया पर कांग्रेस को ‘नाराज फूफा’ बताए जाने पर छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि नाराज फूफा तो पूरे देश की जनता है. प्रदेश और देश की जनता इस सरकार से त्रस्त हो चुकी है. जनता को जेन्युइन मुद्दों से भटकाने के लिए भाजपा इस तरह की बातें कर रही है. दरअसल, बीजेपी ने सोशल मीडिया पर रैप सॉन्ग वीडियो जारी किया है. इसमें सरकार की आलोचना करने वालों को नाराज फूफा बताया गया है. इस पर मीडिया के सवाल पर दीपक बैज ने कहा कि फूफा किसे कह रहे हैं, असली फूफा तो आप लोग (भाजपा) हैं. नकली पेट्रोल बेचा जा रहा है, पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े हुए हैं. डबल इंजन की सरकार से जनता परेशान है. वहीं साय कैबिनेट के फैसलों पर दीपक बैज ने कहा कि सरकार कई कैबिनेट बैठक कर ले, लेकिन देश के साथ प्रदेश की जेन जी को नहीं साध सकती. जेन जी के लिए सरकार ने कुछ नहीं किया. शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग चौपट हो चुके हैं. अव्यवस्थाओं को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन हो रहे हैं. युवाओं के लिए सरकार के पास कुछ भी नहीं है. पीएम मोदी के जन्मदिन पर भाजपा की यात्रा को लेकर बैज ने कहा कि भाजपा का दोहरा चरित्र सामने आ रहा है. पीएम मोदी पेट्रोल-डीजल बचाने की बात करते हैं, और इधर 25 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर यात्रा निकाल रहे हैं. इथेनॉल मिलाकर डुप्लीकेट पेट्रोल दिया जा रहा है. उन्होंने कहा कि गोधरा कांड से लेकर जेन जी आंदोलन तक यही चल रहा है. महंगाई चरम पर है, और आम जनता त्रस्त है. नौकरियां नहीं है. भाजपा लोकतंत्र को कुचलने का काम कर रही है, पहले भाजपा को आम जनता से माफी मांगनी चाहिए. धोखा देने और जुमलेबाजी के अलावा सरकार कुछ नहीं कर रही है. उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने अधिकारियों को क्षेत्र पर जाकर निरीक्षण करने के निर्देश दिए जाने पर पीसीसी चीफ ने कहा कि शहरी क्षेत्रों में पानी निकासी का कोई साधन नहीं है. इस वर्ष कम बारिश हुई, फिर भी कई शहरों में पानी भर गया. कई शहरों में तो नाव चलने की स्थिति बन गई. व्यवस्थाएं पूरी तरह चौपट हो चुकी है. यही हाल ग्रामीण क्षेत्रों का भी है, आम जनता को सुविधा देने में सरकार पूरी तरह विफल रही है. वहीं कांग्रेस के प्रशिक्षण को लेकर पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा कि आज ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों और मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण चल रहा है. आज से तीन दिन तक ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों की ट्रेनिंग शुरू होने जा रही है. उद्योगों के महाकुंभ को लेकर दीपक बैज ने कहा कि सरकार महाकुंभ कर ले या मेला लगा ले. सरकार के पास उद्योगों के लिए अनुकूल परिस्थितियां नहीं है. उद्योगपति से लेकर आम जनता तक परेशान है. दो उद्योगपतियों के लिए यहां के खनिज संसाधनों को बेचा जा रहा है. मेला लगाने से क्या होगा. प्रदेश के उद्योगपतियों की अपेक्षाएं पूरी नहीं हो रही हैं.
Trending
- इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय को मिला ए ग्रेड – राष्ट्रवाणी
- राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने सपरिवार देखी फिल्म ‘हनुमान अंश’ – राष्ट्रवाणी
- नशे से दूर रहकर युवा अपनी ऊर्जा राष्ट्र निर्माण में लगाएं – राज्यपाल डेका—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- हंसी के ठहाकों से लेकर मीरा की भक्ति तक, ‘रंग परब’ के दूसरे दिन सजी रंगमंच की महफिल—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- मां के सम्मान में लगाया गया प्रत्येक पौधा प्रकृति संरक्षण के संकल्प का प्रतीक – अरुण साव – राष्ट्रवाणी
- वन एवं पुलिस विभाग की तत्परता से ग्राम सिंघनपुरी में तेंदुए का सुरक्षित रेस्क्यू—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- खनन परिचालन में तेजी आने से कोल इंडिया का दैनिक उत्पादन 40% बढ़ा – भारतीय पीएसयू
- बड़ी खबर : गुरु बालदास के बड़े बेटे और मंत्री खुशवंत साहब के भाई ढाल दास ने थामा कांग्रेस का हाथ – राष्ट्रवाणी
