बेंगलुरु. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं ने रविवार को “एक देश, एक चुनाव” के प्रस्ताव का पुरजोर बचाव किया और ईवीएम तथा निर्वाचन आयोग के बारे में कांग्रेस के विचारों की आलोचना की. पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा कि “एक देश, एक चुनाव” के विचार को देश भर में भारी समर्थन मिला है.

उन्होंने कहा, “बी आर आंबेडकर ने हमारे देश को संविधान दिया और अगर कोई नेता यह सुनिश्चित कर रहा है कि संविधान का सही ढंग से पालन हो, तो वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हैं.” उन्होंने कहा कि ‘एक देश, एक चुनाव’ के मुद्दे पर देश भर में यात्रा करने के बाद उन्होंने पाया कि देश और यहां तक कि कर्नाटक के लोग भी बदलाव और विकास चाहते हैं. भाटिया ने ‘एक देश, एक चुनाव’ पर एक बैठक में भाग लेने से पहले पत्रकारों से कहा, “इसलिए यह एक ऐसा विचार है, जिसको अमल में लाने का समय अब ??आ गया है. ‘एक देश, एक चुनाव’ को कोई नहीं रोक सकता.” भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि मोदी पहले ही बड़े संवैधानिक बदलाव कर चुके हैं.

कांग्रेस द्वारा ईवीएम पर सवाल उठाए जाने पर भाटिया ने कहा, “भाजपा एक अच्छे छात्र की तरह है, जो परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करता है और परीक्षा पास करने के बाद देश व राज्य की जनता का आभार व्यक्त करता है, जबकि कांग्रेस उस छात्र की तरह है जो पढ.ाई नहीं करता, कक्षाएं नहीं लेता और असफल होने पर ईवीएम को दोष देता है.” उन्होंने आरोप लगाया, “यह भ्रष्ट कांग्रेस पार्टी की ओछी राजनीति और निरंतर निराशावाद को दर्शाता है.” उन्होंने राहुल गांधी को “भारतीय राजनीति का सबसे बड़ा हाइड्रोजन बम” करार देते हुए कहा, “समस्या यह है कि वह फट जाते हैं, और जब वह फटते हैं, तो कांग्रेस पार्टी फट जाती है.”

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version