राष्ट्रवाणी, भिलाई नगर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू ने प्रदेश संगठन अध्यक्ष किरण सिंह देव की सहमति से भिलाई के प्रदीप सोनी को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य मनोनीत किया है।
प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनाए जाने पर प्रदीप सोनी ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे तथा संगठन को मजबूत बनाने के लिए सक्रिय रूप से कार्य करेंगे।
प्रदीप सोनी के मनोनयन पर मोहन सोनी, दलबीर सिंह, जयप्रकाश आर्य, चंद्र प्रकाश सोनी, चिन्ना राव, अशोक मिश्रा, अल्ताफ कुरैशी और हुकुमचंद गहलोत सहित भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। पार्टी कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि उनके अनुभव का लाभ संगठन को मिलेगा और पिछड़ा वर्ग मोर्चा की गतिविधियों को नई मजबूती मिलेगी।

