नयी दिल्ली. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ओडिशा की एक घटना का हवाला देते हुए सोमवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी शासित राज्यों में दलित विरोधी अपराध की घटनाएं आम होती जा रही हैं, क्योंकि उसकी राजनीति ही नफरत और ऊँच-नीच पर टिकी है.

उन्होंने ओडिशा में दो दलित युवकों के साथ कथित अमानवीय व्यवहार की घटना का हवाला देते हुए भाजपा पर निशाना साधा.
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “ओडिशा में दो दलित युवकों को घुटनों पर चलने, घास खाने और गंदा पानी पीने पर मजबूर करना सिर्फ अमानवीय नहीं, बल्कि मनुवादी सोच की बर्बरता है.” उनके अनुसार, यह घटना उन लोगों के लिए आईना है, जो कहते हैं कि जाति अब मुद्दा नहीं रही.

राहुल गांधी ने दावा किया कि दलितों की गरिमा को रौंदने वाली हर घटना, बाबा साहेब के संविधान पर हमला है तथा बराबरी, न्याय और मानवता के ख़िलाफ़ साजिश है. उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा शासित राज्यों में ऐसी घटनाएं आम होती जा रही हैं, क्योंकि उनकी राजनीति ही नफरत और ऊंच-नीच पर टिकी है, विशेषकर ओडिशा में एससी, एसटी और महिलाओं के ख़िलाफ़ अत्याचार चिंताजनक रूप से बढ़े हैं. कांग्रेस नेता ने कहा, “दोषियों को तुरंत गिरफ्तार कर कड़ी सजा दी जानी चाहिए. देश संविधान से चलेगा, मनुस्मृति से नहीं.”

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version