Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

HUL के शानदार नतीजे: मुनाफे में 21% उछाल, लेकिन शेयर क्यों फिसला? – |

April 30, 2026

भारतमाला घोटाले : चतुर्भुज राठी के घर एवं ठिकानों पर ED का शिकंजा

April 30, 2026

Breaking : दुर्ग में बड़े बिल्डर चतुर्भुज राठी के घर ED का छापा, जांच जारी

April 30, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Chhattisgarh»भाजपा सिर्फ राजनीतिक पार्टी नहीं बल्कि विचारों, मूल्यों और सेवा का समर्पित आंदोलन है : नड्डा
Chhattisgarh

भाजपा सिर्फ राजनीतिक पार्टी नहीं बल्कि विचारों, मूल्यों और सेवा का समर्पित आंदोलन है : नड्डा

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniJuly 7, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
भाजपा सिर्फ राजनीतिक पार्टी नहीं बल्कि विचारों, मूल्यों और सेवा का समर्पित आंदोलन है : नड्डा
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

मैनपाट. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने कहा है कि भाजपा सिर्फ एक राजनीतिक संगठन नहीं बल्कि विचारों, मूल्यों और सेवा का सर्मिपत आंदोलन है. भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने बताया कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा ने सोमवार को सरगुजा जिले के मैनपाट में राज्य से भाजपा के सांसदों और विधायकों के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण सत्र का उद्घाटन किया.

इस दौरान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने वहां मौजूद नेताओं को संगठन के साथ अधिक समन्वय बनाकर जमीनी स्तर पर काम करने की सलाह दी. नेताओं ने बताया कि प्रशिक्षण सत्र सरगुजा जिले के मैनपाट तहसील के कमलेश्वरपुर गांव में आयोजित किया जा रहा है.
उन्होंने बताया कि नड्डा ने न केवल सामाजिक जागरूकता को बल दिया, बल्कि पार्टी के सांसदों और विधायकों को आगामी कार्ययोजनाओं के लिए दिशा-निर्देश भी प्रदान किया. उन्होंने पार्टी की विचारधारा, संगठन की भूमिका, कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी और जनसेवा की भावना पर विस्तार से चर्चा की.

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल एक राजनीतिक संगठन नहीं, बल्कि विचार, मूल्य और सेवा का एक सर्मिपत आंदोलन है.
भाजपा नेताओं ने बताया कि नड्डा ने सांसदों और विधायकों को संगठन के साथ अधिक तालमेल बैठाकर जमीनी स्तर पर काम करने की सलाह दी.

भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने कहा कि प्रशिक्षण केवल औपचारिकता नहीं है, यह नेतृत्व को तैयार करने, संगठन को सशक्त बनाने और कार्यकर्ताओं को प्रेरित करने का माध्यम है. उन्होंने पार्टी के सभी सांसदों और विधायकों से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की ‘डबल इंजन’ वाली सरकार के विकास कार्यों को छत्तीसगढ. के गांव-गांव, घर-घर तक पहुंचाने की अपील की.

नेताओं ने बताया कि इस अवसर बूथ स्तर पर पार्टी की उपस्थिति मजबूत करने, केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने तथा विपक्ष के दुष्प्रचार का तथ्यपूर्ण जवाब देने की रणनीति पर भी गहन चर्चा हुई. उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण वर्ग उद्घाटन से पहले मैनपाट जैव विविधता उद्यान में सभी सांसदों और विधायकों ने सिंदूर, रुद्राक्ष, आम और विभिन्न प्रजाति के एक-एक पेड़ मां के नाम से लगाए. नेताओं ने बताया कि प्रशिक्षण वर्ग के पहले दिन तीन सत्रों में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा, राष्ट्रीय संगठन मंत्री शिव प्रकाश, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जमवाल और प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने सांसद, विधायक और मंत्री गणों को प्रशिक्षण दिया.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleबच्चों के प्रति क्रूरता समाज की अंतरात्मा को प्रभावित करती है: दिल्ली उच्च न्यायालय
Next Article अमेरिकी शुल्क लागू होने की समयसीमा करीब आने से निवेशक सतर्क; सेंसेक्स, निफ्टी स्थिर रुख के साथ बंद
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Chhattisgarh

भारतमाला घोटाले : चतुर्भुज राठी के घर एवं ठिकानों पर ED का शिकंजा

April 30, 2026
Chhattisgarh

Breaking : दुर्ग में बड़े बिल्डर चतुर्भुज राठी के घर ED का छापा, जांच जारी

April 30, 2026
Chhattisgarh

शासकीय कर्तव्यों की उपेक्षा और अनुशासनहीनता बरतने पर पर व्याख्याता निलंबित

April 29, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202549 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202547 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202544 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202549 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202547 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202544 Views
Our Picks

HUL के शानदार नतीजे: मुनाफे में 21% उछाल, लेकिन शेयर क्यों फिसला? – |

April 30, 2026

भारतमाला घोटाले : चतुर्भुज राठी के घर एवं ठिकानों पर ED का शिकंजा

April 30, 2026

Breaking : दुर्ग में बड़े बिल्डर चतुर्भुज राठी के घर ED का छापा, जांच जारी

April 30, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.