सीधी. मध्यप्रदेश के सीधी जिले में संजय गांधी बाघ अभयारण्य के पास एक गांव में गुस्साए स्थानीय निवासियों ने सोमवार को भालू को पीट-पीटकर मार डाला. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना जिला मुख्यालय से 65 किलोमीटर दूर बस्तुआ गांव के पास एक झाड़ी में दिन के समय हुई.

मारवास थाने के प्रभारी निरीक्षक भूपेश वैस ने कहा कि बाघ अभयारण्य के पास भालू के हमले में तीन लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए. उन्होंने बताया कि गुस्साए ग्रामीणों ने लाठी-डंडों से लैस होकर भालू को घेर लिया और उसे मार डाला. पुलिस अधिकारी ने बताया कि घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटनास्थल का दौरा करने के बाद वैस ने बताया कि मृतकों की पहचान बब्बू यादव, दीनबंधु साहू और संतोष यादव के रूप में हुई है. निरीक्षक ने बताया, “वन विभाग के अधिकारियों ने घटना की जांच शुरू कर दी है.”

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version