Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

रुपये पर दबाव जारी: डॉलर के मुकाबले गिरावट, तेल कीमतों और ग्लोबल हालात ने बढ़ाई टेंशन – |

April 29, 2026

CGBSE 12वीं रिजल्ट 2026 आज होगा जारी, छात्र Navabharat.news पर भी देख सकेंगे परिणाम

April 29, 2026

खतरों के खिलाड़ी 15: नए-पुराने सितारों की एंट्री से बढ़ा रोमांच, जानिए पूरी कंटेस्टेंट लिस्ट और शो की डिटेल – |

April 28, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Sports»भारत 2027 एशियाई कप क्वालीफायर के अहम मैच में हांगकांग से 0-1 से हारा
Sports

भारत 2027 एशियाई कप क्वालीफायर के अहम मैच में हांगकांग से 0-1 से हारा

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniJune 10, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
भारत 2027 एशियाई कप क्वालीफायर के अहम मैच में हांगकांग से 0-1 से हारा
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

कोवलून. भारतीय फुटबॉल टीम को 2027 एएफसी एशियाई कप क्वालीफायर के अहम मैच में स्टीफन परेरा के इंजरी टाइम में दागे गोल के कारण मंगलवार को यहां मेजबान हांगकांग के खिलाफ 0-1 से हार का सामना करना पड़ा. अपने से कम रैंकिंग वाले हांगकांग के खिलाफ हार भारत के लिए बड़ा झटका है क्योंकि टीम लगातार खराब प्रदर्शन कर रही है और फिनिशिंग कौशल की कमी का खामियाजा उसे भुगतना पड़ रहा है.

रेफरी ने हांगकांग को उस समय पेनल्टी दी जब भारत के गोलकीपर विशाल कैथ गोल लाइन से बाहर आए और गेंद को सुरक्षित बाहर करने की कोशिश की लेकिन माइकल उदेबुलुजोर के खिलाफ फाउल कर बैठे. परेरा (90+4) ने इसके बाद पेनल्टी पर गोल दागकर हांगकांग की जीत सुनिश्चित की. उन्होंने गेंद को कैथ के दाईं ओर से गोल में पहुंचाया. कैथ को इंजरी टाइम के फाउल के लिए पीला कार्ड भी दिखाया गया.

इस हार से भारत की सऊदी अरब में होने वाले अगले एशियाई कप में पहुंचने की संभावनाओं को नुकसान पहुंचा है और टीम फीफा रैंकिंग में 133वें स्थान पर खिसक जाएगी जबकि हांगकांग को अंक मिलेंगे और वह आगे बढ़ेगा. इससे पहले भारत के कोच मनोलो मारक्वेज ने अनुभवी स्ट्राइकर सुनील छेत्री को शुरुआती एकादश से बाहर रखा. नवनिर्मित काई टेक स्टेडियम में स्थानीय दर्शक मेजबान टीम के समर्थन में बड़ी संख्या में जुटे थे लेकिन भारत ने पहले हाफ में कुछ मौके बनाते हुए अच्छा प्रदर्शन किया. हांगकांग ने हालांकि गेंद को अधिक समय तक अपने कब्जे में रखा. एक बार फिर शुरुआती 45 मिनट में फिनिशिंग की कमी ने भारतीय टीम को निराश किया.

मध्यांतर से पहले जो मौके मिले उनमें से 35वें मिनट में भारतीय टीम गोल करने के सबसे करीब थी लेकिन आशिक कुरुनियन ने लिस्टन कोलासो के क्रॉस पर शॉट बाहर मार दिया. चोटिल होने के कारण चिकित्सा सहायता के बाद कोलासो ने लंबी दूरी से एक शक्तिशाली शॉट लगाया लेकिन वह सीधे गोलकीपर के दस्तानों में चला गया. मध्यांतर से पहले हांगकांग को गोल करने का मौका मिला लेकिन फ्री किक पर कैथ के चूकने के बाद आशीष राय ने संकट को टाल दिया.

मध्यांतर के बाद भारतीय कोच मनोलो ने कुरुनियन और ब्रैंडन फर्नांडिस की जगह नाओरेम सिंह के साथ भारत के सर्वकालिक सर्वोच्च गोल स्कोरर सुनील छेत्री को मैदान में उतारा. भारत ने दूसरे हाफ में भी मौके बनाए लेकिन गोल करने में सफलता नहीं मिली. मैच के 81वें मिनट में लालियानजुआला छांगटे के पास पर छेत्री चूक गए. यह परिणाम भारत के लिए झटका है जिसने मार्च में घरेलू मैदान पर अपने पहले एशियाई कप क्वालीफाइंग मैच में बांग्लादेश के खिलाफ गोल रहित ड्रॉ खेला था.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleजनजातीय समाज के विकास के प्रति हमारी अटूट प्रतिबद्धता : मुख्यमंत्री साय
Next Article रूस ने यूक्रेन के दो शहरों पर बड़ी संख्या में ड्रोन और मिसाइल हमले किये, तीन लोगों की मौत
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Sports

IPL 2026 पर मौसम का खतरा, मैच रद्द होने का बढ़ा डर » Fourth Eye News

April 25, 2026
Sports

क्रिकेट में बदलाव का दौर क्या खत्म हो रहा स्टार सिस्टम

April 24, 2026
Sports

IPL में तूफान क्या एक खिलाड़ी ने बदल दिया पूरा गेम » Fourth Eye News

April 23, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202549 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202547 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202544 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202549 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202547 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202544 Views
Our Picks

रुपये पर दबाव जारी: डॉलर के मुकाबले गिरावट, तेल कीमतों और ग्लोबल हालात ने बढ़ाई टेंशन – |

April 29, 2026

CGBSE 12वीं रिजल्ट 2026 आज होगा जारी, छात्र Navabharat.news पर भी देख सकेंगे परिणाम

April 29, 2026

खतरों के खिलाड़ी 15: नए-पुराने सितारों की एंट्री से बढ़ा रोमांच, जानिए पूरी कंटेस्टेंट लिस्ट और शो की डिटेल – |

April 28, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.