नयी दिल्ली. भारत और चीन इस महीने के अंत में सीधी उड़ान सेवाएं फिर से शुरू करेंगे. विदेश मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. वर्ष 2020 में कोविड-19 महामारी के बाद दोनों देशों के बीच उड़ान सेवाएं निलंबित कर दी गई थीं. पूर्वी लद्दाख सीमा विवाद के मद्देनजर इसे बहाल नहीं किया गया था.

विदेश मंत्रालय ने कहा कि अब इस बात पर सहमति बन गई है कि भारत और चीन के निर्दष्टि स्थानों को जोड़ने वाली सीधी हवाई सेवाएं अक्टूबर के अंत तक पुन: शुरू हो सकती हैं, बशर्ते कि दोनों देशों की निर्दष्टि विमानन कंपनियों का वाणिज्यिक निर्णय हो और सभी परिचालन मानदंड पूरे हों. इस वर्ष के प्रारंभ से ही दोनों देशों के नागर विमानन प्राधिकरण दोनों देशों के बीच सीधी उड़ान सेवाएं पुन? शुरू करने तथा संशोधित हवाई सेवा समझौते पर तकनीकी स्तर पर कई बार बातचीत की.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version