नयी दिल्ली. भारत दुनिया का पांचवां सबसे बड़ा विमानन बाजार बनकर उभरा है. वहीं, मुंबई-दिल्ली मार्ग दुनिया के सबसे व्यस्त हवाई मार्गों की सूची में सातवें स्थान पर रहा. विमानन कंपनियों के समूह आईएटीए ने एक रिपोर्ट में यह कहा. इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन (आईएटीए) ने सोमवार को वर्ल्ड एयर ट्रांसपोर्ट स्टैटिस्टिक्स (डब्ल्यूएटीए) 2024 का नवीनतम संस्करण जारी किया. आईएटीए लगभग 350 विमानन कंपनियों का प्रतिनिधित्व करता है.

रिपोर्ट के अनुसार, भारत में 2023 की तुलना में 2024 में 11.1 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई और कुल 21.1 करोड़ यात्रियों ने हवाई यात्रा की. यह आंकड़ा जापान से अधिक है, जहां 2024 में 20.5 करोड़ यात्रियों ने हवाई यात्रा की. हालांकि जापान में सालाना वृद्धि दर 18.6 प्रतिशत रही. आईएटीए की रिपोर्ट में कहा गया, “अमेरिका दुनिया का सबसे बड़ा विमानन बाजार बना हुआ है, जहां 87.6 करोड़ यात्रियों ने 2024 में हवाई यात्रा की. वहीं इस सूची में दूसरे स्थान पर चीन रहा जहां समान अवधि में 74.1 करोड़ यात्रियों ने हवाई यात्रा की और 2023 की तुलना में 18.7 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई.

आईएटीए द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक भारत जहां पांचवें स्थान पर रहा, वहीं ब्रिटेन (26.1 करोड़ यात्री) तीसरे और स्पेन चौथे स्थान (24.1 करोड़ यात्री) पर रहा. आईएटीए के अनुसार शीर्ष 10 हवाई मार्गों में मुंबई-दिल्ली मार्ग वर्ष 2024 में सातवें स्थान पर रहा, जहां कुल 59 लाख यात्रियों ने हवाई यात्रा की. आईएटीए के अनुसार, दुनिया के सबसे व्यस्त हवाई मार्गों की सूची में एशिया-प्रशांत क्षेत्र का दबदबा रहा. वर्ष 2024 में दक्षिण कोरिया का जेजू-सियोल मार्ग दुनिया का सबसे लोकप्रिय हवाई मार्ग रहा, जहां 1.32 करोड़ यात्रियों ने यात्रा की.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version