नीदरलैंड: भारत ए पुरुष हॉकी टीम ने मंगलवार रात हॉकी क्लब ओरांजे-रूड में आयरलैंड को 6-1 से हराकर अपने यूरोपीय दौरे की शानदार शुरूआत की। भारतीय टीम की तरफ से उत्तम ंिसह, अमनदीप लाकड़ा, आदित्य लालगे, सेल्वम कार्थी और बॉबी ंिसह धामी ने गोल किए।

भारत ने मैच में शुरू से लेकर आखिर तक दबदबा बनाए रखा और आयरलैंड को वापसी का कोई मौका नहीं दिया।उत्तम ने भारतीय टीम के लिए पहला गोल किया और बाद में अमनदीप ने टीम की बढ़त को और मजबूत कर दिया।

इसके बाद आदित्य ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए लगातार दो गोल दागकर भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। फॉरवर्ड सेल्वम कार्ति और बॉबी ंिसह धामी ने भी एक-एक गोल करके स्कोरशीट में अपना नाम दर्ज कराया।

भारतीय रक्षा पंक्ति ने भी अच्छा खेल दिखाया और आयरलैंड के प्रयासों को अच्छी तरह से नाकाम किया। आयरलैंड की टीम केवल एक गोल ही कर पाई। भारत अब बुधवार को फिर से आयरलैंड का सामना करेगा। इसके बाद वह अगले दो सप्ताह में फ्Þरांस, इंग्लैंड, बेल्जियम और मेज़बान नीदरलैंड के खिलाफ खेलेगा।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version