इस्लामाबाद. भारत के साथ तनाव के बीच पाकिस्तान ने मंगलवार को अपने रक्षा बजट में 20 प्रतिशत की वृद्धि की और वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 2,550 अरब पाकिस्तानी रुपये (9 अरब अमेरिकी डॉलर) आवंटित किए. वित्त मंत्री मोहम्मद औरंगजेब ने ‘नेशनल असेंबली’ (संसद) में वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 17,573 अरब पाकिस्तानी रुपये का संघीय बजट पेश किया. उन्होंने नेशनल असेंबली में बजट दस्तावेज. को वित्त विधेयक के रूप में भी पेश किया.

अपने भाषण में, मंत्री ने कहा कि सरकार ने ”देश की रक्षा के लिए 2,550 अरब पाकिस्तानी रुपये आवंटित करने का फैसला किया है.” उन्होंने रक्षा खर्च के बारे में कोई और जानकारी नहीं दी क्योंकि परंपरागत रूप से रक्षा बजट पर संसद में चर्चा नहीं की जाती है.
चालू वित्त वर्ष 2024-25 में सरकार ने रक्षा खर्च के लिए 2,122 अरब रुपये आवंटित किए, जो वित्त वर्ष 2023-24 के लिए बजटीय आवंटन 1,804 अरब रुपये से 14.98 प्रतिशत अधिक है.

वित्त मंत्री ने हाल में पाकिस्तान-भारत संघर्ष का उल्लेख करते हुए कहा, ”यह बजट ऐसे ऐतिहासिक समय में पेश किया जा रहा है जब राष्ट्र ने एकता और दृढ़ संकल्प दिखाया है.” पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया था. सात मई को भारत ने पाकिस्तान और इसके कब्जे वाले कश्मीर में आतंकवादी ढांचे पर सटीक हमले किए.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version